लाइव न्यूज़ :

पटना हाईकोर्ट से नीतीश सरकार को मिली बड़ी राहत, जातीय सर्वेक्षण पर अब होगी 9 मई को सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2023 17:34 IST

बता दें कि बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है, लेकिन उसे 100 फीसदी करने के लिए और समय की जरूरत है। ऑफलाइन का काम भी करीब-करीब पूरा हो चुका है, ऐसे में बाकी आंकड़े को ऑनलाइन कलेक्ट करना है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाईकोर्ट से सीएम नीतीश कुमार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा है कि वह अब जातीय सर्वेक्षण पर 9 मई को सुनवाई करेगी।बता दें कि जाति आधारित सर्वेक्षण का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है।

पटना: पटना हाईकोर्ट के द्वारा जातीय सर्वेक्षण पर अंतरिम रोक लगाए जाने से परेशान नीतीश सरकार को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सुनावाई के लिए तीन जुलाई का समय निर्धारित था, वहीं अब यह सुनवाई आगामी नौ मई को होगी।

हाई कोर्ट ने 9 मई की तारीख तय की है

बता दें कि जातीय सर्वेक्षण पर पटना हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार सरकार ने मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। इस पर हाईकोर्ट तैयार हो गया है और नौ मई की तारीख तय की है। इस दिन ही हाईकोर्ट यह तय करेगा कि पहले से तय तीन जुलाई की तारीख को कब फिक्स किया जाए। महाधिवक्ता पी के शाही के मुताबिक पटना हाई कोर्ट ने इस केस में अंतरिम आदेश दिया है। वहीं आखिरी सुनवाई के लिए अदालत ने तीन जुलाई की तारीख तय की है। लेकिन इस मामले में जल्द सुनवाई जरुरी है। 

इससे पहले हाई कोर्ट ने क्या कहा था

ऐसे में कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर करते हुए दायर की गई इंट्रोलोकेट्री एप्लीकेशन पर नौ मई को सुनवाई की तारीख तय कर दी है। मामले में पिटीशनर के वकील दीनू कुमार ने भी यह जानकारी दी है। बता दें कि हाईकोर्ट ने पिछले गुरुवार (4 मई) को जाति आधारित सर्वेक्षण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। 

हाईकोर्ट ने कहा कि अब तक जो डेटा कलेक्ट हुआ है, उसे नष्ट नहीं किया जाए। मामले पर अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी। गौर करने वाली बात यह है कि जाति आधारित सर्वेक्षण का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है, लेकिन उसे 100 फीसदी करने के लिए और समय की जरूरत है। 

सर्वेक्षण खत्म होने से पहले ही कोर्ट ने रोक लगा दी थी

ऑफलाइन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है, बाकी आंकड़े को ऑनलाइन कलेक्ट करना है। सात जनवरी से शुरू हुई सर्वेक्षण 15 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। कैबिनेट से पूरी सर्वेक्षण पर 500 करोड़ खर्च करने की मुहर लगी है, लेकिन इसे कानूनी रूप नहीं दिया गया है।

टॅग्स :जाति जनगणनानीतीश कुमारबिहारPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी