लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़, बेंगलुरू स्टेशनों पर रेल आर्केड के लिए बोलियां आमंत्रित; गोमांस, शराब की बिक्री पर रोक

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:21 IST

Open in App

रेलवे ने चंडीगढ़ और बेंगलुरू स्टेशनों पर रेल आर्केड बनाने के लिए निविदाएं जारी की हैं, जिनमें फूड कोर्ट (खान-पान सुविधा केंद्र), मनोरंजन और आराम की सुविधा मुहैया कराने वाले केंद्र होंगे, लेकिन इसके लिए बोली लगाने वालों से कहा गया है कि उन्हें गोमांस और शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) द्वारा जारी की गई निविदाओं के लिए बोली लगाने वालों को बताया गया है कि वे क्या कर सकते हैं और उन्हें किन चीजों की अनुमति नहीं होगी। बोली जीतने वालों से उम्मीद की जाती है कि वे एक ऐसा क्षेत्र और एक ‘‘छोटा शहर केंद्र’’ बनाएंगे, जिसमें लोग और यात्री गुणवत्ता पूर्ण समय व्यतीत कर सकेंगे। निविदा संबंधी दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘एक ऐसा क्षेत्र विकसित किया जाएगा जिसमें कई ब्रांड मौजूद होंगे।’’ निविदा में बताया गया है कि इसमें खान-पान केंद्र, यात्री सुविधा स्टोर, पुस्तकों और पत्रिकाओं, हथकरघा और कलाकृतियां समेत 15 क्षेत्रों की वस्तुओं को उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें उन वस्तुओं को भी सूचीबद्ध किया गया है, जिनकी बिक्री ‘‘प्रतिबंधित’’ होगी। ‘‘तंबाकू उत्पाद, शराब, बीयर या कोई अन्य मादक पेय या कानून द्वारा निषिद्ध कोई अन्य वस्तु बेची नहीं जा सकेगी। किसी भी खाद्य पदार्थ में गोमांस और सुअर का मांस किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा।’’जिन वस्तुओं की इस क्षेत्र में बिक्री की अनुमति है, उनमें कच्ची सब्जी या बकरे का मांस / मुर्गे का मांस/ मछली का मांस(कच्ची), कोचिंग / ट्यूशन कक्षाओं, दर्जी की दुकान, वाहनों की मरम्मत, पेट्रोलियम या इससे जुड़े उत्पाद तथा निर्माण, हार्डवेयर और स्वच्छता संबंधी उत्पाद भी शामिल हैं। निविदा में कहा गया है कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल विज्ञापन या जमाखोरी के लिए नहीं किया जा सकता। ऑनलाइन बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि नौ सितंबर है। आर्केड के लिए अनुबंध नौ साल की अवधि के लिए होगा। इन आर्केड का निर्माण सरकार की स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं का एक हिस्सा है जिसके तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्रों को ‘रेलोपोलिस’ यानी एक छोटी स्मार्ट सिटी में बदला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतTrains Cancelled: यात्री ध्यान दें! 3 महीनों के लिए 24 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

भारतAhmedabad: बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर हादसा, ट्रेनों की आवाजाही रुकी,कई ट्रेनें रद्द

भारतIRCTC Down: रेलवे टिकट बुकिंग ऐप क्यों हुआ डाउन? जानिए वजह

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप