लाइव न्यूज़ :

ममता को झटका देंगे TMC MLA सब्यसाची दत्ता, महापौर की शक्तियां छीने जाने के बाद मुकुल राय से मिले

By भाषा | Updated: July 8, 2019 13:16 IST

मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर दत्ता ने कहा, ‘‘मुकुल दा मेरे बड़े भाई की तरह हैं । उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी है, इसलिए वह मेरा कुशल क्षेम और भविष्य की योजना के बारे में पूछने आये थे। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहापौर की शक्तियां छीने जाने के बारे में पूछने पर दत्ता ने कहा, ‘‘यहां कानून का शासन है। कुछ निश्चित प्रक्रियाएं हैं।जबतक मैं महापौर हूं, तब तक मैं उनका पालन करता रहूंगा। मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि दूसरे क्या कह रहे हैं।’’

बिधाननगर नगर निगम के महापौर के रूप में शक्तियां छीने जाने के कुछ ही घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता सब्यसाची दत्ता ने भाजपा नेता मुकुल रॉय से मुलाकात की जिसके बाद उनके भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गयी है।

कोलकाता के साल्ट लेक में बिधाननगर स्विमिंग पुल एसोसिएशन क्लब में रॉय को दत्ता से मुलाकात करते देखा गया। इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर दत्ता ने कहा, ‘‘मुकुल दा मेरे बड़े भाई की तरह हैं । उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी है, इसलिए वह मेरा कुशल क्षेम और भविष्य की योजना के बारे में पूछने आये थे। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’’

महापौर की शक्तियां छीने जाने के बारे में पूछने पर दत्ता ने कहा, ‘‘यहां कानून का शासन है। कुछ निश्चित प्रक्रियाएं हैं। जबतक मैं महापौर हूं, तब तक मैं उनका पालन करता रहूंगा। मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि दूसरे क्या कह रहे हैं।’’

दत्ता के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सीधा उत्तर देने से बचते हुए रॉय ने कहा, ‘‘यह समय बताएगा कि वह भाजपा में शामिल होंगे अथवा नहीं। लेकिन बड़ा भाई होने के नाते मैं निश्चित रूप से उनकी भलाई चाहूंगा।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील