लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में 21 पुलिसकर्मी घायल; अंडे फेंकने-पथराव का दावा, भाजयुमो ने भी पुलिस के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2023 09:22 IST

Bhubaneswar protests: भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि झड़प में एसीपी अमिताव माहपात्र समेत करीब 21 पुलिसकर्मी घायल हुए और कम से कम पांच पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजयुमो के बैनर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर बोतलें, अंडे फेंके और पथराव किया जिसके बाद उसने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।

भुवनेश्वरः पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब दास हत्याकांड और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भुवनेश्वर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार ओडिशा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान झड़प में पार्टी के कई समर्थक और पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। ओडिशा पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 21 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

भाजपा युवा मोर्चा के बैनर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया। विधानसभा के सामने महात्मा गांधी मार्ग उस समय रण क्षेत्र में बदल गया जब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर बोतलें, अंडे फेंके और पथराव किया जिसके बाद उसने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। झड़प में कई सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता घायल हो गए।

भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि झड़प में एसीपी अमिताव माहपात्र समेत करीब 21 पुलिसकर्मी घायल हुए और कम से कम पांच पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 

उधर,  भाजपा युवा मोर्चा ने राजधानी पुलिस थाने में कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करायी है। समाचार एजेंसी एएनआई से भाजयुमो के एक कार्यकर्ता ने बताया, "हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें अनुचित तरीके से छुआ।

कार्यकर्ता ने आगे कहा, हमने पुलिस की बर्बरता और महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दी है। हम तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे, जब तक वे प्राथमिकी दर्ज नहीं कर लेते।" भाजपा युवा मोर्चा ने राजधानी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक को दी शिकायत में पुलिस और "सभ्य पोशाक में सत्तारूढ़ बीजद के गुंडों" के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :ओड़िसाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए