लाइव न्यूज़ :

Bhopal: इन्हें बैसाखी की मदद से चलना और खेलना भी आता है, क्रिकेट मैदान पर दिव्यांगों ने जड़े चौके-छक्के

By आकाश सेन | Updated: December 9, 2023 18:30 IST

भोपाल:ओल्ड कैंपियन मैदान पर दिव्यांगों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का अनोखा आयोजन। पुरुषों के साथ महिला टीमें भी शामिल। जम्मू-कश्मीर व मप्र की टीमों ने जीते मुकाबले।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की दिव्यांग महिलाएं पहली बार क्रिकेट खेलने के लिए अपने राज्य से बाहर निकलीं।पुरुष व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपने हुनर से चौकायाचौके छक्के क्रिकेट मैदान पर दिव्यांगों ने जड़े चौके-छक्के

भोपाल: हौसलें और हैरतअंगेज करतबों से भरा रोमांच से भरने देने वाली ये तस्वीर है। भोपाल के ओल्ड कैम्पियन मैदान की । जहां पहली बार नेशनल दिव्यांग महिल क्रिकेट और पुरुष व्हीलचेयर टूर्नामेंट चैम्पियनशीप का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल आपने अभी तक दिव्यांगों को किसी सहारे से चलते देखा होगा । लेकिन ये तस्वीरे आपको बता रही होगी कि अपने हौसले और जूनन के बल पर कैसे ये खिलाड़ी क्रिकेट की पिच पर चौका-छक्का जमाते नजर आ रहे है।  उन्हें बैसाखी की मदद से चलना भी आता है और खेलना भी, बस जरुरत है तो उन्हे हौसला और संबल देने की ।

उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से पहली बार आयोजित कराएं जा रहे।  महिला दिव्यांगजन क्रिकेट और पुरुष व्हीलचेयर टूर्नामेंट में मेजबान टीमें मध्य प्रदेश, तमिलनाडू, उडीसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और  आंध्रप्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं।  जिससे दिव्यांग महिलाओं को भी क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ाया जा सके।  संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि ये महिला दिव्यांग क्रिकेट का आयोजन देश में पहली बार भोपाल में हो रहा है। हमारी कोशिश है कि दिव्यांग हुनरमंद महिला खिलाड़ियों को एक मंच मिले इसके तहत ही ये आयोजन कराया जा रहा है ।

इस विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट में खासबात ये भी है कि खिलाड़ी व्हीलचेयर पर बैठकर ही ना सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बालिंग करते हुए भी नजर आएं। फील्डिंग में जबरदस्त तरीके से खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। इस टूर्नामेंट में शामिल हुई जम्मू कश्मीर टीम की खान शाहिन कप्तान  कहा कि दिव्यांग भी आम लोगों की तरह जीवन जी सकते है। सिर्फ हमें स्पोर्ट मिले तो हम किसी से कम नहीं, आज हम यहां अपने हौसलों के बल पर आएं है। और आगे हम देश के लिए खेलना चाहते है। हालाकी खिलाड़ियों ने ट्रेन में सफर के दौरान हुई मुश्किलों का भी जिक्र किया और कहा कि दिव्यांगों को रेल यातायात के समय उचित मदद नहीं मिलती ।

तो देखा आपने हौसलें और लक्ष्य निर्धारित कर इन दिव्यांग महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने सभी को अपने हुनर से चौकाया है और ये भी बताया है कि हम दिव्यांग जरुर है लेकिन किसी से कम नही... जरुरत है ऐसे दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आप और हम सबकों मिलकर  इनकी मदद करने की।

टॅग्स :भोपालMadhya Pradeshक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह