लाइव न्यूज़ :

प्यारे मियां यौन शोषण कांडः 17 वर्षीय पीड़िता की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-जांच एसआईटी करेगी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 22, 2021 16:43 IST

भोपाल के 68 वर्षीय अखबार मालिक प्यारे मियां नाबालिग यौन शोषण कांड की 17 वर्षीय एक पीड़िता ने सरकारी बालिका गृह में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थी.

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन ने मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं.आरोपी प्यारे मियां (68) के खिलाफ पांच नाबालिग लड़कियों के साथ कई दफा बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था.मामले के पांच पीड़ित लड़कियों को सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बालिका आश्रय गृह में रखा गया है.

भोपालः मध्य प्रदेश के बहुचर्चित प्यारे मियां यौन शोषण मामले की शिकार एक नाबालिग की संदिग्ध जहर खा लेने से हुई मौत की जांच एसआईटी करेगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि प्रदेश को कितना शर्मसार करेंगे. गौरतलब है कि लगभग 6 माह पूर्व एक अखबार मालिक प्यारे मियां को कई नाबालिग बच्चियों को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वह अब भी जेल में है. यौन शोषण की शिकार हुई नाबलिग बच्चियों को सुरक्षा की दृष्टि से सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रखा गया था. इन 4 बालिकाओं में कथित रुप से कुछ रोज पहले नींद की गोलियां बड़ी मात्रा में खा ली थी. इसके कारण बीमार पड़ने पर एक बालिका की कल उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी.

शार्ट पोस्टमार्ट में नाबालिग की मौत का कारण संग्दिध जहर खाना बताया गया. यह मामला तब और उलझ गया जब पुलिस के द्वारा मृत बालिक की पार्थिव देह को अस्पताल से सीधा शमशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसके कारण पुलिस और सरकार पर सावालिया निशान उठाने लगे थे. इसके कारण आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई इस बैठक में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे.

कमलनाथ ने की आलोचना : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यौन शोषण का शिकार बच्ची की मौत पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी में यौन शोषण की शिकार बच्चियां बालिका गृह में भी सुरक्षित नहीं है. पीड़िता और उसके परिवार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया. प्रदेश को कितना शर्मसार करेंगे.

मालूम हो कि पिछले साल जुलाई में भोपाल के रातिबाड़ इलाके में पांच लड़कियों के नशे की हालत में घूमने के बाद प्यारे मियां और उसके साथी स्वीटी विश्वकर्मा (21) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मियां पर आरोप था कि उसने कई दफा नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया, पुलिस ने बाद में मियां को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था.

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए