लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का प्रचार नहीं करेंगे कन्हैया कुमार, भोपाल दौरा हुआ निरस्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 3, 2019 11:42 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि 8 और 9 मई को कन्हैया कुमार को भोपाल में प्रचार के लिए आना था, लेकिन उनकी पार्टी सीपीआई ने उन्हें केरल भेज दिया है इसलिए वह अब भोपाल नहीं पहुंच पाएंगे.

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने के लिए आने वाले कन्हैया कुमार का भोपाल दौरा फिलहाल निरस्त हो गया है. अब वह दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने नहीं आएंगे. कांग्रेस ने कन्हैया के न आने की पुष्टि की है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि 8 और 9 मई को कन्हैया कुमार को भोपाल में प्रचार के लिए आना था, लेकिन उनकी पार्टी सीपीआई ने उन्हें केरल भेज दिया है इसलिए वह अब भोपाल नहीं पहुंच पाएंगे. हालांकि अभी तक इस मामले में दिग्विजय सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है.

उधर, दूसरी ओर कन्हैया कुमार को लेकर कांग्रेस बंटती नजर आ रही थी. कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा था कि कन्हैया जब आएंगे, तब बात करेंगे. उन्होंने कहा था कि कन्हैया जब भोपाल आएंगे तब देखेंगे, तब बात की जाएगी. अब कांग्रेस ने खुद ही इस बात को स्वीकार किया है कि कन्हैया कुमार भोपाल नहीं आएंगे.

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कन्हैया कुमार उनके लिए प्रचार करने भोपाल आएंगे. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं. मैंने अपनी पार्टी से बात करने की कोशिश की थी कि चुनाव में बेगूसराय सीट सीपीआई को देनी चाहिए. मुझे इस बात की खुशी है कि कन्हैया 8 और 9 को प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभोपालकन्हैया कुमारदिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील