लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू के करीबी भोला यादव को हाईकोर्ट से राहत, केरला रिलीफ फंड में ढाई लाख देने का निर्देश

By भाषा | Updated: August 22, 2018 01:49 IST

भोला यादव को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली जब न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह व रत्नाकर भेंगरा की पीठ ने उनके खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले को समाप्त कर दिया।

Open in App

रांची 22 अगस्त: झारखंड उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद से जुड़े़ चारा घोटाले के एक मामले में अदालत के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में राजद विधायक भोला यादव के खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले को उनके द्वारा बिना शर्त माफी मांगे जाने पर आज समाप्त कर दिया।लालू के करीबी भोला यादव को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली जब न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह व रत्नाकर भेंगरा की पीठ ने उनके खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले को समाप्त कर दिया। न्यायालय ने यादव को केरल के लिये राहत कोष में 2.5 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया।मंगलवार को सुनवाई के दौरान यादव की ओर से अदालत में बिना शर्त लिखित माफीनामा दाखिल किया गया। साथ ही, इस तरह की कोई गलती नहीं करने का भरोसा दिया गया। न्यायालय ने यादव के माफीनामे के बाद उनके खिलाफ चल रहे अवमानना मामले को समाप्त कर दिया।केरल के लिये राहत कोष में 2.5 लाख रुपये जमा करने की जमा पर्ची दो सप्ताह में उन्हें उच्च न्यायालय में जमा करनी है। यादव की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कोर्ट में पक्ष रखा। दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद को 24 मार्च को अलग-अलग दो धाराओं में 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। यादव ने मीडिया के सवालों पर कहा था कि सीबीआई अदालत ने अपने फैसले में कई ऑब्जर्वेशन मनगढंत गढ़े हैं। इस मामले में अदालत ने दुर्भावनाग्रस्त होकर फैसला सुनाया है। इस बयान का संज्ञान लेते हुए सीबीआई अदालत ने यादव पर अवमानना का मामला चलाने के लिए नोटिस जारी किया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए