लाइव न्यूज़ :

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर की गैंग के शूटर ने जेल में मनाया बर्थडे, मचा हड़कंप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2018 13:49 IST

लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का शूटर भरत शर्मा उर्फ भोला शूटर इस समय फरीदकोट जेल में बंद है और उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर जेल में बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैलः आए दिन जेलों में कैदियों के फोन पर बात करने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई है वह सबको सोचने पर मजबूर कर सकती है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने जेल में बर्थडे पार्टी को सेलिब्रट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

खबरों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का शूटर भरत शर्मा उर्फ भोला शूटर इस समय फरीदकोट जेल में बंद है और उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर जेल में बर्थडे सेलिब्रेट किया।

बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें पाला बरार नाम के गैंगस्टर के फेसबुक अकाउंट से शेयर कराई गई हैं। वायरल हुई तस्वीरें फरीदकोट जेल के अंदर की हैं और 2 अप्रैल को जन्मदिन मनाया गया। तस्वीरें सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सवाल खड़े हो गए कि भोला शर्मा के पास मोबाइल या कैमरा कैसे पहुंचा और जन्मदिन मनाते समय प्रशासन कहां सोया हुआ था।

तस्वीरें वायरल होने के मामले को लेकर फरीदकोट के एसपी दीपक पारीक का कहना है कि दोनों ही गैंगस्टर पाला बरार और भोला शूटर के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धाराओं 52ए और 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन गैंगस्टर्स के बैरक से चार मोबाइल बरामद कर लिए हैं, जिनमें से तीन स्मार्टफोन हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को लेकर 6 जेल अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट मोहिंदर सिंह और जेल वार्डन गुरदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एक अन्य जेल कर्मी जसविंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 9वीं बटालियन को भी तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि भोला शूटर ए कैटेगरी का अपराधी है। उसने एक अन्य गैंग के गैंगस्टर रवि देवड़ा की हत्या के अलावा कई अन्य अपराधों में फरीदकोट जेल में बंद है।

वहीं, सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उस पर भी अवैध वसूली, रंगदारी, हत्या और फायरिंग के कई मामले चल रहे हैं। वह पंजाब का रहने वाला है, लेकिन उसने राजस्थान के जोधपुर सहित कई शहरों में कारोबारियों में दहशत मचाई हुई थी। लॉरेंस के पिता पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल हैं। उसने छात्र राजनीति से गुंडागर्दी शुरू कर दी थी। 

टॅग्स :सलमान खानपंजाब समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील