लाइव न्यूज़ :

रवि किशन ने कहा, 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते व समझते हैं, मॉरीशस में दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला, इसे आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए

By भाषा | Updated: July 1, 2019 15:02 IST

मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है। कई कैरेबियाई देशों में भोजपुरी बोली जाती है। किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा में भोजपुरी में जनता का अभिवादन किया तो लोगों को लगा अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा में कीकिशन ने भोजपुरी में एक गीत गाना शुरू किया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप सिर्फ अपनी बात रखिए।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को लोकसभा में भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की। सदन में शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि देश में करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं।

मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है। कई कैरेबियाई देशों में भोजपुरी बोली जाती है। किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा में भोजपुरी में जनता का अभिवादन किया तो लोगों को लगा अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा।

इस दौरान किशन ने भोजपुरी में एक गीत गाना शुरू किया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप सिर्फ अपनी बात रखिए। सांसद ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्य भी रवि किशन का समर्थन करते देखे गए।

दार्जलिंग से भाजपा के लोकसभा सदस्य राजू बिस्ता ने अपने क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बारे में तथ्यान्वेषी समिति गठित की जाए और गोरखा लोगों को न्याय मिले। इस पर तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी गोरखालैंड राज्य की मांग का विरोध करती है।

भाजपा के रमेश धागुक ने कहा कि पोरबंदर हवाई अड्डे का नाम कस्तूरबा गांधी हवाई अड्डा किया जाना चाहिए। भाजपा की शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अवरोध डाले जाने का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकर से इस संबंध में कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस के गौरव गोगोई ने एनआरसी का मुद्दा उठाया और दावा किया कि असम के जिन 1.2 लाख लोगों को एनआरसी से बाहर रखा गया है उनमें गोरखा समाज के कई प्रतिष्ठित लोग भी हैं। गृह मंत्रालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए। द्रमुक के दया निधि मारन ने झारंखड और कुछ अन्य राज्यों में भीड़ द्वारा हत्या की घटनाओं का मुद्दा उठाया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्ररवि किशनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार में प्रचार किया तो गोली मार देंगे?, सांसद रवि किशन को फोन पर धमकी देने वाला लुधियाना से अरेस्ट अजय कुमार यादव

क्राइम अलर्टबस से स्कूल, 23 वर्षीय चालक से प्यार करने लगी 11वीं कक्षा की छात्रा, मंदिर में शादी की, डर के मारे दोनों ने खाया खाकर कलाई काटी, वीडियो में कहा-साथ नहीं तो मरने से कोई नहीं रोक सकता

क्राइम अलर्टGorakhpur News: बहन की शादी में पिता खर्च कर रहे थे 5 लाख, भाई को था ना गवारा, गला घोंटकर बोरे में भरकर फेंका

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन, हुआ भव्य स्वागत

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई