लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह का लोकसभा चुनाव लड़ने को मचलने लगा है मन, आरा सीट पर निगाहें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2023 15:57 IST

मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि दूसरे भोजपुरी अभिनेता की तरह मैं भी भाजपा का सांसद बनना चाहता हूं। मेरी इच्छा है कि मैं भी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरूं।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह ने कहा कि दूसरे भोजपुरी अभिनेता की तरह मैं भी भाजपा का सांसद बनना चाहता हूंअभिनेता ने कहा, मेरी इच्छा है कि मैं भी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरूंपवन सिंह भाजपा द्वारा आयोजित 'मेरी माटी मेरा देश' को लेकर कलश यात्रा में शामिल होने पार्टी दफ्तर आए थे

पटना: भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह आरा से लोकसभा सीट पर दावेदारी ठोकने के मूड में हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पवन सिंह ने आज हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं ने जब उनसे सवाल किया कि क्या वो आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी वो करूंगा। लोकसभा के चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए मैंने कमर कस ली है और अब आदेश का इंतजार है।

मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि दूसरे भोजपुरी अभिनेता की तरह मैं भी भाजपा का सांसद बनना चाहता हूं। मेरी इच्छा है कि मैं भी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरूं। उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि हर कदम हम आगे बढ़े। बता दें कि पवन सिंह भाजपा द्वारा आयोजित 'मेरी माटी मेरा देश' को लेकर कलश यात्रा में शामिल होने पार्टी दफ्तर आए थे। उल्लेखनीय है कि आरा से वर्तमान सांसद आरके सिंह हैं, जो केंद्रीय मंत्री हैं। अब इसी सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर पवन सिंह ने अपनी इच्छा जताई है। 

आरके सिंह राजपूत जाति से हैं। वहीं, पवन सिंह भी इसी जाति से आते हैं। ऐसे में जातीय समीकरणों के हिसाब पवन सिंह आरा में अपने आपको फिट मानते हैं। विदित है कि पवन सिंह से पहले भाजपा में कई भोजपुरी स्टार सांसद है। दिल्ली से मनोज तिवारी 'मृदुल', गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सांसद हैं।

टॅग्स :पवन सिंहलोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप