लाइव न्यूज़ :

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान मगरमच्छों की गिनती की खातिर दो जनवरी से 10 दिनों तक रहेगा बंद

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:31 IST

Open in App

केंद्रपाड़ा, 28 दिसंबर ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान मगरमच्छों की वार्षिक गिनती के लिए दो जनवरी से अगले दस दिनों तक आंगुतकों के लिए बंद रहेगा।

संभागीय वन अधिकारी जे डी पाटी ने बताया कि इस अभियान में लगे 22 दल उद्यानक्षेत्र में संकरी खाड़ी, नालों एवं नदियों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में मगरमच्छों की गिनती करेंगे।

उन्होंने बताया कि उद्यान को बंद रखने का मूलभूत उद्देश्य इस गणना अभियान में किसी भी तरह का मानवीय हस्तक्षेप से बचना है। यह उद्यान भारत के खारे पानी के मगरमच्छों के 70 फीसद हिस्से का आवास है, जिसका संरक्षण 1975 में शुरू हुआ।

साल 2021 की गणना के अनुसार, इस उद्यान में 1768 मगरमच्छ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील