लाइव न्यूज़ :

एक्टिविस्‍ट सुधा भारद्वाज ने पुलिस के आरोपों को नकारा, कहा- मुझे अपराधी बताने वाला पत्र 'मनगढ़ंत'

By भाषा | Updated: September 1, 2018 19:17 IST

पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया था कि भारद्वाज ने किसी ‘कॉमरेड प्रकाश’ नाम के व्यक्ति को पत्र लिखा है।

Open in App

नई दिल्ली, एक सितंबर:  माओवादियों से कथित तौर पर संबंध होने के आरोपों में नजरबंद मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज ने जांच एजेंसी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पत्र ‘पूर्ण रूप से मनगढ़ंत’ है ताकि उन्हें एवं मानवाधिकार संगठनों को अपराधी बताने की साजिश है। पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया था कि भारद्वाज ने किसी ‘कॉमरेड प्रकाश’ नाम के व्यक्ति को पत्र लिखा है।  इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारद्वाज ने हाथ से लिखे एक बयान में शुक्रवार को कहा कि पुणे पुलिस द्वारा दिखाया गया कथित पत्र ‘‘निरापद एवं सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध तथ्यों और निराधार मनगढ़ंत आरोपों का मिश्रण’’ है।उन्होंने कहा कि बैठकों, संगोष्ठियों, प्रदर्शनों जैसी विभिन्न कानूनी और लोकतांत्रिक गतिविधियों पर माओवादियों द्वारा वित्त पोषित होने का आरोप लगाकर उन्हें अवैध घोषित करने की कवायद चल रही है। उन्होंने दावा किया कि मानवाधिकार वकीलों, कार्यकर्ताओं और संगठनों पर जानबूझकर लांछन लगाया जा रहा है। उनके काम में रूकावट डाली जा रही है और लोगों को ऐसे कार्यकर्ताओं के प्रति घृणा के लिए उकसाया जा रहा है। बयान में उन्होंने कहा है, ' यह पत्र पूर्णरूप से मनगढ़ंत है और मुझे और अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, संगठनों तथा वकीलों को अपराधी बताने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ' मानवाधिकार कार्यकर्ता-वकील ने कहा कि उन्हें पुणे ले जाने से पहले इस ‘मनगढ़ंत पत्र' को न तो पुणे की अदालत में दिखाया गया और न ही फरीदाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिखाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में जनवरी में हुई भीमा-कोरेगांव हिंसा के संबंध में जून में गिरफ्तार किये गये कुछ कार्यकर्ताओं से जुड़े जब्त किए गए पत्रों की जानकारियां जारी की थी।  पुलिस ने यह भी दावा किया कि उनके पास जून और इस सप्ताह गिरफ्तार वामपंथी कार्यकर्ताओं के माआवोदियों से संबंधों के ‘‘ठोस सबूत’’ है। साथ पुलिस ने कहा कि इनमें से एक कार्यकर्ता ने ‘‘मोदी राज को खत्म करने के लिए राजीव गांधी जैसी घटना’’ को अंजाम देने की बात कही थी।

टॅग्स :भीमा कोरेगांव
Open in App

संबंधित खबरें

महाराष्ट्रहिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े को भीमा कोरेगांव केस में राहत

भारतभीमा कोरेगांव: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरवरा राव, अरुण फरेरा और वर्नोन गोंजाल्विस को डिफॉल्ट जमानत देने से इनकार किया

भारतभीमा कोरेगांव मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट की तीसरी जज जस्टिस साधना जाधव मामले की सुनवाई से हटीं

भारतस्टेन स्वामी की मौत पर कांग्रेस सहित अन्य दलों ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी का ट्वीट-भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय और मानवता के पात्र थे

भारतएल्गार परिषद केसः फादर स्टेन स्वामी का 84 साल की उम्र में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे