लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को समर्थन नहीं करेगी भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद ने कहा- उसके शासनकाल में दलितों पर अत्याचार किए गए

By भाषा | Updated: March 17, 2019 21:37 IST

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई मुलाकात के कुछ दिन बाद आई है। प्रियंका गांधी ने बीते बुधवार को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती आजाद से मुलाकात की थी।

Open in App

भीम आर्मी ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में उसका कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का कोई कारण ही नहीं है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में दलितों के लिए कुछ नहीं किया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई मुलाकात के कुछ दिन बाद आई है। प्रियंका गांधी ने बीते बुधवार को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती आजाद से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया था और इसे कांग्रेस की दलितों तक पहुंच बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा था।

सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इतने सालों तक देश पर राज किया लेकिन हम लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उसके शासनकाल में दलितों पर अत्याचार किए गए। इसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को आगे बढ़ने का मौका दिया।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि भीम आर्मी के कांग्रेस को समर्थन करने कोई एक भी कारण नहीं है।

उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और प्रियंका गांधी की मुलाकात के सवाल पर कहा,‘‘ वह चंद्रशेखर भाई से मिलना चाहती थीं लेकिन उन्होंने मना कर दिया।इसके बाद प्रियंका ने विशेष अपील की और इस तरह दोनों के बीच कुछ मिनट की मुलाकात हुई। उन दोनों की वार्ता में कोई राजनीतिक मुद्दा सामने नहीं आया। 

दलित समूह के संस्थापक आजाद ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली में कहा था कि वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को रोकने के लिए वह कांग्रेस समेत सभी दलों के समर्थन का स्वागत करते हैं।

टॅग्स :चंद्रशेखर आजादभीम आर्मीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत