लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव: प्रचार से रोके जाने पर माकपा उम्मीदवार की पुलिस के साथ झड़प

By भाषा | Updated: September 26, 2021 14:55 IST

Open in App

कोलकाता, 26 सितंबर पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में माकपा के उम्मीदवार श्रीजीब बिस्वास की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की ओर जाने वाली सड़क पर प्रचार करने से रोके जाने पर पुलिस के साथ झड़प हो गई।

बिस्वास के साथ गए माकपा के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें इलाके के मतदाताओं के बीच प्रचार करने का पूरा अधिकार है, लेकिन पुलिस उन्हें गैरकानूनी तरीके से रोक रही है।

एक ओर माकपा नेताओं और समर्थकों ने तर्क दिया कि उनके पास आवश्यक अनुमति है, तो दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि केवल उम्मीदवार और चार अन्य लोग नियमों के अनुसार एक साथ सड़क पर प्रवेश कर सकते हैं।

कालीघाट इलाके में सड़क के प्रवेश द्वार पर रोके जाने के बाद चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा, ''ममता बनर्जी डरी हुई हैं और इसलिए किसी को हरीश चटर्जी स्ट्रीट में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।''

बाद में माकपा उम्मीदवार विश्वास, चक्रवर्ती और तीन अन्य लोगों को हरीश चटर्जी स्ट्रीट क्षेत्र में प्रचार करने की अनुमति दी गई।

पिछले हफ्ते, भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की भी इलाके में प्रचार करने से रोके जाने के बाद पुलिस के साथ कहासुनी हो गई थी।

पुलिस ने तब कहा था कि उनके पास टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं है और वे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनर्जी 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव