लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पांच सितंबर से

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:54 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। पांच सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारीगण तथा केन्द्रीय मंत्रीगण सम्बोधित करेगें। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी 22 जुलाई से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी का आयोजन कर रही है। प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सुब्रत पाठक ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन सम्मिलित होगें। उनके अनुसार पांच सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में एवं छह सितम्बर से 20 सितम्बर तक प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग जनों से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी तथा केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी। प्रदेश महामंत्री पाठक ने बताया कि आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर जी सहारनपुर में पांच सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक इसके साथ ही छह सितम्बर से 20 सितम्बर तक पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीगण सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगें। गौरतलब हैं कि बहुजन समाज पार्टी भी 22 जुलाई से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी का आयोजन कर रही है । इन सम्मेलनों को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एस सी मिश्रा आयोजित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"