लाइव न्यूज़ :

भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ गोवा विधानसभा चुनाव जीतेगी : फडणवीस

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:36 IST

Open in App

पणजी, 20 सितंबर भारतीाय जनता पार्टी के गोवा के नव नियुक्त चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी ।

फडणवीस ने यह भी कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर फैसला करेगी ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके फडणवीस अभी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और दर्शन जरदोश के साथ गोवा में हैं और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लगातार बैठकें कर रहे हैं । रेड्डी और जरदोश को गोवा का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सरकारों ने जो काम किया है उसके कारण आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत के प्रति भाजपा आश्वस्त है।

एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गोवा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेगी ।

गौरतलब है कि 2017 में हुये प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 में से 17 सीटों पर जीत मिली थी जबकि भाजपा के खाते में 13 सीटें आयी थी । हालांकि, कांग्रेस को चौंकाते हुये भगवा पार्टी ने निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के साथ मिल कर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया ।

फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की कमी खलेगी, जिनका 2019 में निधन हो गया था । उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि पर्रिकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य प्रशासन को बेहतर तरीके से संभाला है।

उन्होंने यह भी कहा कि सही समय आने पर अगले मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जायेगी ।

उन्होंने कहा कि गोवा विधानसभा का आगामी चुनाव प्रमोद सावंत के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण