लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बीजेपी पर हमला, कहा- सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग, गोडसे के लिये क्यों नहीं

By भाषा | Updated: October 17, 2019 05:45 IST

मनीष ने तिवारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सावरकर ने महात्मा गांधी हत्याकांड में कोशिश की (और बाद में रिहा भी हुए)। एक जांच आयोग ने पाया था कि सावरकर और उनके कुछ सहयोगियों को संभवतः इस साजिश के बारे में पहले से ही जानकारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को भारत रत्न देने की भाजपा की मांग पर निशाना साधते हुए बुधवार को भगवा पार्टी से कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को यह सम्मान देने की मांग क्यों नहीं करती?कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना चाहिए।

कांग्रेस ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को भारत रत्न देने की भाजपा की मांग पर निशाना साधते हुए बुधवार को भगवा पार्टी से कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को यह सम्मान देने की मांग क्यों नहीं करती? कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना चाहिए।

मनीष ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सावरकर ने महात्मा गांधी हत्याकांड में कोशिश की (और बाद में रिहा भी हुए)। एक जांच आयोग ने पाया था कि सावरकर और उनके कुछ सहयोगियों को संभवतः इस साजिश के बारे में पहले से ही जानकारी थी।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिये घोषणापत्र जारी करते हुए 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ सावरकर को भी भारत रत्न देने की मांग की थी। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर सवाल खड़ा करने के लिये कांग्रेस पर हमला बोला था, जिसके बारे में पूछने पर तिवारी ने भाजपा पर पटलवार किया।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं इसके जवाब में एक सवाल करना चाहूंगा- श्री सावरकर ही क्यों? श्री गोडसे क्यों नहीं, श्री सावरकर महात्मा गांधी की हत्या के एक आरोपी थे और श्री गोडसे को दोषी ठहराया गया था।"

तिवारी ने कहा, "इसलिए महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष में क्या राजग-भाजपा सरकार किसी ऐसे व्यक्ति को सम्मानित करने जा रही है, जिसने महात्मा गांधी की हत्या का प्रयास किया था... 1969 में, जब कपूर आयोग का गठन किया गया था, तो संभवतः पाया गया कि (सावरकर) और उनके कुछ अन्य सहयोगियों के पास 30 जनवरी, 1948 को हुई घटना की पहले से ही जानकारी थी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "अगर यह सब सही है तो सरकार को गंभीरता से सोचने की जरूरत है कि वे किस रास्ते पर जा रहे हैं।"

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील