लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए गए, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2023 11:42 IST

यात्रा के समापन के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया और इस दौरान दोनों बहन-भाई के बीच ‘शीन जंग’ हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के संसद में जाते वक्त पार्टी सांसदों ने भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए। पांच महीने और 4000 किलोमीटर से अधिक की इस यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पांचवां बजट पेश कर रही है। बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए गए। सामने आए वीडियो में राहुल गांधी के संसद भवन में प्रवेश करने के दौरान कांग्रेस सांसद भारत जोड़ा यात्रा के नारे लगाते दिखे। क्लिप में आगे-आगे राहुल गांधी को जाते देखा जा सकता है, वहीं कांग्रेस नेता पीछे से नारे लगा रहे हैं। गौरतलब है कि पांच महीने और 4000 किलोमीटर से अधिक की इस यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और श्रीनगर में समाप्त हुई। 

यात्रा के समापन के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया और इस दौरान दोनों बहन-भाई के बीच ‘शीन जंग’ हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कश्मीरी में बर्फ को ‘शीन’ कहते हैं और खेलते हुए एक-दूसरे पर बर्फ फेंकने को ‘शीन जंग’ कहते हैं। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद यहां राहुल और प्रियंका ने ‘शीन जंग’, हाथ मिलाना, गर्मजोशी से गले मिलना और बर्फ में फंसी कार को धक्का देने के लिए मदद का हाथ बढ़ाना जैसे प्यारे पलों के साथ मौज-मस्ती की।

 दोनों नेताओं ने यहां डल झील के किनारे टहलकर भी कुछ खुशनुमा क्षण बिताये। श्रीनगर में सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई और यह क्षेत्र बर्फ की एक मोटी सफेद चादर से ढका हुआ लग रहा था। दोनों ने ‘शीन जंग’ की। राहुल और प्रियंका दोनों ने बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके। बाद में शाम को प्रसिद्ध डल झील के किनारे टहलते हुए उन्होंने बर्फ और झील की तस्वीरें लीं और लोगों का अभिवादन किया। 

राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर ‘स्नो फाइट्स एंड ए वॉक बाई द डल लेक विद प्रियंका’ शीर्षक से एक मिनट से भी कम समय का एक वीडियो मंगलवार सुबह अपलोड किया गया, जिसमें यात्रा की समाप्ति के बाद भारी बर्फबारी के बीच दिन में दोनों नेताओं के इन खुशनुमा पलों को देखा जा सकता है। दोनों नेताओं को 58-सेकंड के इस वीडियो में वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। उन्होंने झील की तस्वीरें भी लीं। इसी दौरान, एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी कार रोकी और गांधी से हाथ मिलाने और गले लगाने का अनुरोध किया। हालांकि, अज्ञात व्यक्ति को गांधी की सुरक्षा टीम ने रोक दिया था, लेकिन गांधी ने इस व्यक्ति के अनुरोध को मानने के लिए कहा और इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति से हाथ मिलाया और बड़ी गर्मजोशी से उसे गले लगाया।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील