लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, केसरिया पगड़ी में नजर आए, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2023 15:41 IST

पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे जहां, उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। इस दौरान वे केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकाइस दौरान कांग्रेस नेता केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आएकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह अम्बाला कैंट के शाहपुर से पदयात्रा आरंभ की

चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता ने श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। इस दौरान वे केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आए।  

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा आरंभ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।" 

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे, इसलिए मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह अम्बाला कैंट के शाहपुर से पदयात्रा आरंभ की। इस दौरान पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राज बब्बर भी इस यात्रा में शामिल हुए। 

यात्रा गत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से पानीपत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुई थी। यह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होकर अंबाला तक पहुंची। गत 21 से 23 दिसंबर के बीच भी यह यात्रा हरियाणा के मेवात, फ़रीदाबाद और कुछ अन्य इलाकों से गुजरी थी। 

रमेश ने बताया, ‘‘दोपहर में आज भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी। हम पंजाब आएंगे और सरहिंद में रात्रि विश्राम होगा। बुधवार सुबह यात्रा संबंधी ध्वज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी की पंजाब इकाई को सौंपा जाएगा। इसके बाद हम पंजाब में पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।’’ 

यह यात्रा बुधवार को मंडी गोबिंदगढ़ से होकर गुजरेगी और खन्ना में रात्रि विश्राम होगा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यात्रा के तहत रोजाना दो चरणों में करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रमेश ने बताया, ‘‘12 जनवरी को पंजाब में यात्रा सिर्फ सुबह की पारी में होगी और तय दूरी पूरी की जाएगी। इसके बाद लोहड़ी त्योहार के मद्देनजर उसी दिन दोपहर के बाद और फिर 13 जनवरी को पूरे दिन विश्राम रहेगा।’’ 

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, के सी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरी वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए। किसी का नाम लिए बगैर रमेश ने आरोप लगाया कि देश में भाषा, धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘समाज में विविधता है और इसका दुरुपयोग किया जा रहा है ताकि समाज को बांटा जा सके। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये हमारा लक्ष्य है कि यह संदेश लोगों तक पहुंचाया जाए कि कांग्रेस पार्टी जोड़ती है, वह तोड़ती नहीं है...हमारे संविधान निर्माताओं ने कहा था कि अनेकता में एकता है।’’ 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस विविधिता को सुरक्षित रखना कांग्रेस की बुनियादी जिम्मेदारी है तथा जो भी विचारधारा इस विविधता का इस्तेमाल समाज को बांटने के लिए करेगी, उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। 

रमेश ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर के शामिल होने की आलोचना करने के लिए भी भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने हरियाणा में विभिन्न समूहों के साथ बातचीत की। किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई किसान संगठनों के लोगों से भी कांग्रेस नेता ने संवाद किया। 

टिकैत ने राहुल गांधी के समक्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत कुछ मुद्दे रखे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में इस यात्रा का समापन होगा।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राअमृतसरGolden TempleJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए