लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने साथ चल रहे साथियों और यात्रा शिविर में काम करने वाले कर्मियों को दिया ये गिफ्ट, जानें किसे क्या मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 17:24 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बात मत कीजिए, काम कीजिए। कहिए मत, दिखाइए। वादा मत कीजिए, साबित कीजिए। मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और चालकों तथा अन्य कर्मचारियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।भारत के सच्चे मूल्यों में आपका विश्वास नफरत को पराजित करेगा और आगे के मार्ग को प्रज्ज्वलित करेगा।कांग्रेस ने राहुल गांधी के पत्र को ट्वीट किया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों व कर्मियों को दिवाली की मुबारकबाद देने के साथ साथ उन्हें चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।

राहुल गांधी ने उन्हें दिये एक पत्र में उम्मीद जताई कि भारत के सच्चे मूल्यों में उनकी आस्था घृणा को पराजित करेगी और आगे का रास्ता दिखाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और चालकों तथा अन्य कर्मचारियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।

उन्होंने सभी यात्रियों और शिविरों में कार्यरत लोगों को पत्र में कहा, ‘‘हम सुंदर सी भारत जोड़ो यात्रा में साथ चले हैं। आपमें और भारत के सच्चे मूल्यों में आपका विश्वास नफरत को पराजित करेगा और आगे के मार्ग को प्रज्ज्वलित करेगा।’’ राहुल ने कहा, ‘‘बात मत कीजिए, काम कीजिए। कहिए मत, दिखाइए। वादा मत कीजिए, साबित कीजिए। मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।’’

कांग्रेस ने राहुल के पत्र को ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘वाह, सुंदर, स्नेह से भरा। दिवाली के पावन मौके पर राहुल गांधी जी ने भारत यात्रियों, शिविर कर्मियों और चालकों को पत्र, मिठाइयों तथा चांदी के सिक्कों के रूप में शानदार उपहार दिये जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील