लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस के 60 कंटेनर्स में क्या-क्या सुविधाएं हैं? जानिए, कैसे गुजरती है राहुल गांधी और दूसरे नेताओं की रात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2022 08:41 IST

इन कंटेनरों मे एसी है कि नहीं इसको लेकर कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि "भाजपा के आईटी सेल द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करने के लिए ये वीडियो जारी किए गए हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान 60 कंटेनरों में राहुल गांधी और अन्य यात्री आराम करेंगे। इन कंटेनरों में कोई टीवी नहीं है और इसमें ‘मोबाइल टॉयलेट' लगाए गए है। यही नहीं जहां-जहां यात्रा जाएगी यह कंटेनर नेताओं के साथ-साथ वहां जाएगा।

Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल राहुल गांधी और अन्य यात्री कुल 60 कंटेनर में रात्रि विश्राम करेंगे तथा प्रतिदिन इन कंटेनर को ट्रक के जरिये दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार राहुल गांधी समेत कुल 230 लोगों ने सात सितंबर को 60 कंटेनर में रात्रि विश्राम किया था। 

‘मोबाइल टॉयलेट' की व्यवस्था है कंटेनरों में- जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि इन कंटेनर में दो, चार, छह और 12 बिस्तर तक लगाए गए हैं तथा ‘मोबाइल टॉयलेट' की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रोजाना इन कंटेनर को ट्रकों के माध्यम से उस निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाएगा जहां यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। 

रमेश के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा के लिए कुल 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं और सात सितंबर को यात्रा की शुरुआत के पहले दिन राहुल गांधी समेत कुल 230 लोग ठहरे थे। उन्होंने कहा कि इनमें 118 ‘भारत यात्री', ‘अतिथि यात्री', ‘प्रदेश यात्री' और सुरक्षा से जुड़े लोग शामिल थे। 

कंटेनरों में कोई टीवी या एसी नहीं है 

पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘इन कंटेनर में कोई टेलीविजन नहीं है, पंखा जरूर है।'' कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो' यात्रा की समन्वय समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने कहा कि कंटेनर एक रेलगाड़ी के स्लीपर डिब्बे की तरह हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या इन कंटेनर में एयर कंडीशन (एसी) हैं तो उन्होंने कहा कि इस तरह के मौसम में एसी की जरूरत नहीं पड़ती है। इस बीच, कांग्रेस ने आज देर रात इन कंटेंनरों के भीतर के कुछ वीडियो जारी किए है जिसमें बिस्तरों, शौचालय को दिखाया गया है। 

कंटेनरों में एसी की झूठी खबर भाजपा आईटीसेल ने फैलाई है- कांग्रेस

कुछ कटेनरों में एसी भी देखे जा सकते है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि " भाजपा के आईटी सेल द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करने के लिए ये वीडियो जारी किए गए हैं।" उधर, दिग्विजय सिंह ने बताया कि यात्रा में शामिल लोगों के लिए विश्राम स्थलों की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की जा रही है। 

प्रतिदिन ध्वजवंदन और वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद यात्रा शुरू होती है

इस पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रतिदिन ध्वजवंदन और वंदे मातरम और राष्ट्रगान के गायन के साथ इस यात्रा की शुरुआत होगी। इस बीच, जयराम रमेश ने दावा किया कि उनके एक समन्वयक लक्षद्वीप जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने अनुमति नहीं दी। 

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां 'विवेकानंद पॉलिटेक्निक' से 118 अन्य "भारत यात्रियों'' और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

टॅग्स :कांग्रेसBJPराहुल गांधीदिग्विजय सिंहजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए