लाइव न्यूज़ :

‘भारत जोड़ो यात्रा’ विपक्ष के पास अभिव्यक्ति का इकलौता विकल्प है : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 30, 2022 17:07 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में विभिन्न संस्थान हैं। मीडिया और संसद भी है लेकिन विपक्ष के लिए इन सभी को बंद कर दिया गया है और मीडिया हमारी नहीं सुनता है। पूरी तरह सरकार का नियंत्रण है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा, मीडिया हमारी नहीं सुनता है, पूरी तरह सरकार का नियंत्रण हैकहा- संसद में हमारे माइक बंद कर जाते हैं, विधानसभाओं को काम करने नहीं दिया जाताउन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य आपको भाषण देना नहीं बल्कि आपकी समस्या सुनना है’’

गुंडलुपेट (कर्नाटक): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के पास बचा एकमात्र विकल्प है क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी मंच विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडालुर से कर्नाटक में यहां चामराजनगर पहुंची। 

गांधी ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘लोकतंत्र में विभिन्न संस्थान हैं। मीडिया और संसद भी है लेकिन विपक्ष के लिए इन सभी को बंद कर दिया गया है और मीडिया हमारी नहीं सुनता है। पूरी तरह सरकार का नियंत्रण है। संसद में हमारे माइक बंद कर जाते हैं, विधानसभाओं को काम करने नहीं दिया जाता और विपक्ष को प्रताड़ित किया जाता है। ऐसी स्थिति में हमारे पास केवल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विकल्प बचा।’’ 

उन्होंने कहा कि देश में कोई ताकत इस यात्रा को नहीं रोक सकती क्योंकि यह ‘‘भारत की यात्रा’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की यात्रा है और भारत की आवाज को सुनने वाली यात्रा है जिसे कोई दबा नहीं सकता।’’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगले 21 दिनों के दौरान विभिन्न जिलों से गुजरने वाली इस यात्रा में ‘‘कर्नाटक का दर्द’’ सुना जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 20 से 25 दिन में आप मेरे साथ रहेंगे और आप कर्नाटक का दर्द सुनेंगे। आप कर्नाटक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के बारे में सुनेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संविधान को ‘‘बचाना’’ और ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नफरत और हिंसा की विचाराधारा के खिलाफ खड़े होना है।’’ 

गांधी ने कहा, ‘‘यह यात्रा संविधान को बचाने के लिए है। संविधान के बिना इस तिरंगे का कोई अर्थ नहीं है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण के खिलाफ लोगों का संघर्ष शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य आपको भाषण देना नहीं बल्कि आपकी समस्या सुनना है।’’

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर