लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर में आगे बढ़ने के साथ ही आतंक फैलाने की कोशिशें भी तेज, राजौरी में दो आईईडी बरामद, श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, पाकिस्तानी गुब्बारा भी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 23, 2023 12:29 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि राजौरी जिले के डसाल और उसके आसपास के इलाके में सेना और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में बड़ी वारदात करने की कोशिश में आतंकीराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल जम्मू-कश्मीर में हैइस दौरान आतंकियों के नापाक प्रयास भी तेज हो गए हैं

जम्मू:  जैसे-जैसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में आगे की ओर बढ़ती जा रही है, प्रदेश में आतंक फैलाने की खातिर आतंकियों के नापाक प्रयास भी तेज हो गए हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बरामद दो आईईडी,  ग्रेनेड हमले व मिलने वाले पाकिस्तानी गुब्बारे से स्पष्ट हो जाता है कि आतंकियों के मंसूबे बड़ा नुकसान करने की है।

दो आईईडी की नष्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि राजौरी जिले के डसाल और उसके आसपास के इलाके में सेना और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि कल रात पुलिस, एसओजी राजौरी, सेना की 225 फील्ड रेजिमेंट और सीआरपीएफ- 72 बीएन द्वारा डसाल और उसके आसपास के क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान दो आईईडी बरामद किए गए। बाद में आईईडी को बम निरोधक दस्ते की टीम ने नष्ट कर दिया।

पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद

जम्मू-कश्मीर में सिलसिलेवार बम धमाकों के बीच पुलिस ने रविवार को ही देर शाम खौर इलाके से विमान के आकार का एक गुब्बारा बरामद किया, जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। इससे पहले 2021 में भी इसी तरह के कई गुब्बारे घाटी में अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए थे।

ग्रेनेड हमलों के कई सदिग्ध पकड़े

पुलिस ने आज बताया कि श्रीनगर के ईदगाह इलाके में कल रात हुए ग्रेनेड हमले के बाद कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा कि घायल नागरिक को एसकेआईएमएस सौरा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा, कुछ संदिग्धों को जांच के लिए हिरातस में लिया गया है। इससे पहले ईदगाह इलाके में ग्रेनेड विस्फोट में एक नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया था।  पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्ब-उल-मुजाहिदीन संगठन के सबसे लंबे समय तक, करीब 6 सालों से एक्टिव रहने वाले आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

एक ट्वीट में, कश्मीर जोन पुलिस ने लिखा कि शोपियां पुलिस और सेना ने 2017 के बाद से सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के आतंकवादी में से एक को गिरफ्तार किया, जिसका नाम नसीर अहमद शेर गोजरी उर्फ कासिम भाई पुत्र अली मोहम्मद निवासी होमहुना नागबल है, जो विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाSrinagarभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार