लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी मुंबई में समाप्त करेंगे मणिपुर से शुरू हुई 6,700 किलोमीटर की पदयात्रा, सोनिया, स्टालिन, पवार, अखिलश और तेजस्वी समेत लग सकता है कि विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 17, 2024 10:12 IST

कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करने वाले राहुल गांधी मणिपुर से 6,700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए आखिरकार उस मुकाम पर पहुंच गये हैं, जहां उन्हें इस यात्रा को समाप्त करना है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी मणिपुर से 6,700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए आखिरकार समापन के मुकाम पर पहुंचेकांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आज मुंबई के शिवाजी पार्क में होगायात्रा समापन में स्टालिन, अखिलेश, तेजस्वी, पवार, उद्धव समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे

मुंबई: देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करने वाले राहुल गांधी मणिपुर से 6,700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए आखिरकार उस मुकाम पर पहुंच गये हैं, जहां इस यात्रा का समापन होना है।

जी हां, दो महीने पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रमुख सहयोगियों की उपस्थिति में यात्रा का समापन करेंगे।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार इस संबंध में कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा समाप्त की जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव शिवाजी पार्क में यात्रा समापन ते मौके पर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के संदेश में उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य, शरद पवार और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी और यात्रा समापन के बाद वो दिन में महाराष्ट्र गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बीते शनिवार को ही मुंबई पहुंच चुकी हैं और आज यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी के नजर आएंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा, मुंबई में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' समाप्त हो रही है। राहुल और हम यहां आकर बहुत खुश हैं। राहुल गांधी जी ने यह यात्रा इसलिए की ताकि वो देश की वास्तविकता को समझ सकें। यह पूरी यात्रा जनता को जागरूक करने के लिए थी।"

मालूम हो कि पूर्व-पश्चिम भारत जोड़ो न्याय यात्रा को 14 जनवरी को इम्फाल से रवाना किया गया था और यह असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों के 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों को पार कर चुकी है।

पिछले साल कन्नियाकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के अनुसरण में लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रव्यापी पैदल मार्च की घोषणा की गई थी। कांग्रेस ने तेलंगाना और कर्नाटक में अपनी विधानसभा चुनाव जीत का श्रेय यात्रा को दिया है।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीकांग्रेससोनिया गाँधीएमके स्टालिनअखिलेश यादवशरद पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील