लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भाजपा पर तंज, नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 12:27 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी है। राहुल ने सोमवार को इस यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो न्याय यात्रा अब बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी हैराहुल गांधी ने यहां पर एक सभा को संबोधित कियाराहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा, कहा नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी है। राहुल ने सोमवार को इस यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा।

एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई है मोहब्बत। जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है। राहुल ने कहा कि कई लोगों ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा का उद्देश्य क्या है। तो हमने उन्हें बताया कि आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा ने नफरत फैलाई है।

एक धर्म दूसरे धर्म से लड़ रहा है। इसलिए हमने एक दुकान खोली नफरत के बाजार में प्यार की। इस यात्रा का देश की राजनीति पर खासा असर पड़ा। हमने एक नई दृष्टि, विचारधारा दी और वो है मोहब्बत। राहुल ने कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की थी। लोगों ने हमसे पूछा कि इस यात्रा का लक्ष्य क्या है और इसे आप पैदल क्यों कर रहे हैं।

हमने कहा- देश में आरएसएस बीजेपी की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है। इसलिए हमने 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलने के लिए यह यात्रा निकाली। हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा था।

बताते चले कि सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा  पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार के किशमगंज पहुंची। इस दौरान पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। किशन गंज की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी मंगलवार को सीमांचल जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली करेंगे। इसके अगले दिन कटिहार में भी  रैली को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारभारत जोड़ो न्याय यात्राकांग्रेसआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी