लाइव न्यूज़ :

भारत गौरव ट्रेन 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा पर होगी रवाना, एमपी और गुजरात के प्रमुख तीर्थों व ऐतिहासिक स्थलों का होगा दर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2025 15:39 IST

आगामी 25 अक्टूबर 2025 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा पर रवाना होगी। यह विशेष यात्रा नौ दिनों में श्रद्धालुओं को मध्यप्रदेश और गुजरात के प्रमुख तीर्थों व ऐतिहासिक स्थलों तक लेकर जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय रेल आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहरों को एक साथ अनुभव करने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। आगामी 25 अक्टूबर 2025 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा पर रवाना होगी। यह विशेष यात्रा नौ दिनों में श्रद्धालुओं को मध्यप्रदेश और गुजरात के प्रमुख तीर्थों व ऐतिहासिक स्थलों तक लेकर जाएगी।

इस यात्रा की शुरुआत अमृतसर से होगी और यह जालंधर शहर, लुधियाना, चंडीगढ़, अम्बाला छावनी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली छावनी और रेवाड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर श्रद्धालुओं को अपने पवित्र गंतव्यों तक पहुँचाएगी। यात्रियों को इस दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। 

इसके बाद यात्रा केवड़िया पहुँचेगी, जहां यात्री आधुनिक भारत की शान और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की सैर करेंगे। इसके पश्चात यह ट्रेन द्वारका जाएगी, जहां श्रद्धालुओं को द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। अंत में यात्रा सोमनाथ पहुंचेगी, जहाँ प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का पावन दर्शन कराते हुए यह पवित्र सफर पूर्ण होगा। 

यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में सीटें- स्लीपर क्लास (640 सीटें), 3एसी स्टैंडर्ड (70 सीटें), और 2 एसी कम्फर्ट (52 सीटें) उपलब्ध हैं । वहीं किराया भी काफी किफायती रखा गया है। स्लीपर क्लास ₹19,555, 3एसी ₹27,815 और 2 एसी ₹39,410 प्रति व्यक्ति। इस पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ-साथ दैनिक भोजन, आरामदायक आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी/नॉन-एसी बस, टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा आदि शामिल हैं। 

यह यात्रा श्रद्धालुओं को एक ओर तो प्राचीन मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों की भक्ति में डुबो देगी और दूसरी ओर आधुनिक भारत के गौरव ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से देश की नई पहचान का अनुभव कराएगी। यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि भारतीय संस्कृति, एकता और अध्यात्म की गहरी झलक भी प्रस्तुत करती है। 

अधिक जानकारी और आरक्षण के लिए यात्री अथवा आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ और नई दिल्ली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं और मांग अत्यधिक है, इसलिए इच्छुक श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।

टॅग्स :Railwaysindian railwaysगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप