लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन के बावजूद मंत्री अनिल विज हुए संक्रमित, भारत बायोटेक ने सफाई में कही ये बात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 5, 2020 14:38 IST

कोवैक्सिन टीका लगवाने के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद वैक्सीन निर्माता कंपनी ने सफाई दी है...

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव।15 दिन पहले लगवाया था Covaxin का टीका।वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने दी सफाई।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोवैक्सिन टीका लेने के लगभग 15 दिन के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विज ने पिछले महीने परीक्षण के तौर पर कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित किए जा रहे स्वदेशी कोवैक्सिन का टीका लिया था। 

स्वेच्छा से लगवाया था परीक्षण के तौर पर टीका

67 वर्षीय अंबाला छावनी से विधायक वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कोरोना वायरस के टीके ‘कोवैक्सीन’ का परीक्षण टीका लगवाया था, जो भारत बायोटेक का उत्पाद है। वह परीक्षण के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए थे।

मंत्री ने खुद दी थी संक्रमण की जानकारी

अनिल विज ने खुद शनिवार को ट्वीट करके अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए अपील की है कि हाल में उनके संपर्क में जो लोग आए हैं, वे जांच करा लें।

अनिल विज ने लिखा, ‘‘मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया हूं और अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें जांच कराने की सलाह दी जाती है।’’

भारत बायोटेक ने दी सफाई

वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने इस पर सफाई कहा, "कोवैक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल दो डोज पर आधारित हैं। इसमें 28 दिन का समय लगता है।  कोरोना वैक्सीन की प्रभावकारिता वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 14 दिनों के बाद दिखता है। वैक्सीन तभी ज्यादा असरदार होगी जब किसी व्यक्ति ने टीके की दोनों डोज ली हो।"

कुछ दिनों बाद दी जानी थी वैक्सीन की दूसरी डोज

अनिल विज को करीब 15 दिन पहले कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था, जिसके 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही अनिल विज संक्रमण की चपेट में आ गए।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील