लाइव न्यूज़ :

इंट्रानैसल वैक्सीन फेस 3 क्लीनिकल ट्रायल के लिए भारत बायोटेक ने मांगी मंजूरी, मिलेगा बूस्टर डोज का विकल्प

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2021 19:54 IST

आपको बता दें कि इंट्रानैसल वैक्सीन नाक में दिया जाने वाला टीका है जो एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा कर वायरस को शरीर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबूस्टर डोज के विकल्प में दी जा सकती है ये वैक्सीनकोरोना के खिलाफ़ नाक के द्वारा जी जाएगी वैक्सीन

एक ओर देश में ओमीक्रोन का खतरा बढ़ रहा है तो दूसरी देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को बढ़ा दिया है। इस बीच राहत की खबर ये है कि भारत बायोटेक ने इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन की तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को आवेदन सौंपा है। कोवैक्सीन और कोविशील्ड की वैक्सीन लगा चुके लोगों को इसकी बूस्टर डोज दी जा सकती है। एएनआई के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। 

आपको बता दें कि इंट्रानैसल वैक्सीन नाक में दिया जाने वाला टीका है जो एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा कर वायरस को शरीर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। भारत बायोटेक ने दलील दी है कि इंट्रानैसल वैक्सीन को बूस्टर डोस के विकल्प के रूप में दिया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि इंट्रानैसल वैक्सीन कोरोना के ट्रांसमिशन को रोकने में कामयाब है।

पिछले महीने भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने कहा था ‘हम नाक से देने वाला टीका ला रहे हैं… हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या कोवैक्सिन की दूसरी खुराक को नाक से दिया जा सकता है, यह रणनीतिक रूप से, वैज्ञानिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दूसरी खुराक को यदि आप नाक से देते हैं तो आप संक्रमण को फैलने से रोकते हैं।’  

जैवप्रौद्योगिकी विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा था कि कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि क्लिनिकल पूर्व अध्ययनों में भी टीका सुरक्षित पाया गया था। पशुओं पर हुए अध्ययन में टीका एंटी बॉडी का उच्च स्तर बनाने में सफल रहा।

टॅग्स :Bharat Biotechओमीक्रोन (B.1.1.529)Omicron
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?