लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दिखा भारत बंद असर, कांग्रेस की चेयरपर्सन कुमारी शैलजा ने दाल का दाम बताकर फंसी

By अनुभा जैन | Updated: September 10, 2018 21:11 IST

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई को लेकर बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन कुमारी शैलजा ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आज ‘दाल का भाव 170 रूपए प्रति किलो ’’ तक पहुंच गया है।

Open in App

जयपुर 10 सितम्बर:राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई को लेकर बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन कुमारी शैलजा ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आज ‘दाल का भाव 170 रूपए प्रति किलो ’’ तक पहुंच गया है, लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि कौनसी दाल का भाव 170 रूपए किलो है ? तो उन्हें दाल का नाम पता नहीं था। इसी दौरान जब पीसीसी उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा से भी यही सवाल किया गया तो वो भी ऐसी दाल का नाम नहीं बता सकी, जिसके दाम 170 रूपए किलो हो।

राजस्थान में पेट्रोल पम्प, बाजार और कई निजी स्कूल रहे बंद                      

वहीं, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज कांग्रेस के भारत बंद का असर देखने को मिला। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बाजार व स्कूल बंद रहे। जयपुर में भारत बंद को लेकर कई स्कूलों के संचालकों ने अवकाश घोषित किया, वहीं यहां के चांदपोल, जोहरी बाजार, रामगंज, नेहरू बाजर, जयंती बाजार, एमआईरोड आदि क्षेत्रों के कई बाजार बंद रहे। बंद के दौरान बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।

इधर यहां के टोंक फाटक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पटरी पर मालगाड़ी रोके जाने की भी सूचना है। प्रशासन द्वारा जगह जगह पुलिस की टोलियां तैनात की गई, जिन्होंने गश्त के दौरान चारों ओर नजर गड़ाये रखी। सुरक्षा की दृष्टि से एसटीएफ और आरएसी के जवान भी तैनात किये गये, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

जानकारी के मुताबिक कोटा, गंगानगर, भीलवाड़ा, जोधपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद में निजी बस चालक भी शामिल हुए, इस कारण कई शहरों में स्थानीय निजी बसें नहीं चली। उधर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज जगह जगह रैलियां निकाली और शहर , कस्बों में खुले प्रतिष्ठानों को बंद करवाया। 

टॅग्स :भारत बंदराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत