लाइव न्यूज़ :

Bharat Bandh: बिहार में भारत बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं दिखे लोग, कई जगहों पर बाजार खुले

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2022 19:35 IST

Bharat Bandh Updates: बिहार में सभी जिलों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देदानापुर में सड़क पर उत्पात मचा रहे आंदोनकारियों ने एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथ में पेट्रोल का बोतल लेकर गाड़ी में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे.कई जगहों पर बाजार खुले रहे और वाहनों की आवाजाही सुचारू देखी गई.

Bharat Bandh Updates: बिहार में भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिला. अग्निपथ योजना के खिलाफ राज्य में अभ्यर्थियों का गुस्सा कम हो गया है. यही कारण रहा कि राज्य में कुल मिलाकर बंद बेअसर रहा. एक-दो जगहों को छोड़ दें तो राज्य में माहौल शांतिपूर्ण रहा.

दानापुर में सड़क पर उत्पात मचा रहे आंदोनकारियों ने एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथ में पेट्रोल का बोतल लेकर गाड़ी में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे. राज्य में कई जगहों पर बाजार खुले रहे और वाहनों की आवाजाही सुचारू देखी गई. एहतियातन पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गये थे. स्कूल एवं शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे.

राज्‍य के 20 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार भी स्थगित कर दिया गया था. पूर्व मध्य रेलवे से चलनेवाली करीब चार सौ ट्रेनें अभी भी रद्द हैं, इसतरह से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेलवे ने अधिकतर ट्रेनों को आज भी रद्द कर दिया था.

हालांकि पूर्व मध्य रेलवे होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों का परिचालन देर शाम होगा. एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. बीते दो दिनों के भीतर पुलिस ने हिंसा करने वाले 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उपद्रवियों के फोटो सार्वजनिक किए जा रहे हैं, इससे भी अभ्यर्थियों में खौफ है. सभी जिलों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. अभ्यर्थियों का बवाल कम होने की एक बड़ी वजह पुलिस की सख्ती को भी माना जा रहा है.

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील