लाइव न्यूज़ :

बिहार में दिखा भारत बंद का मिलाजुला असर, राजद के बड़े नेता रहे दूर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2021 17:47 IST

एक तरफ जहां भारत बंद में जाप के कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ राजद की तरफ से भी बिहार बंद को सफल बनाने की पूरी कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देजाप के कार्यकर्ता पटना समेत कई इलाकों में सड़क जाम करते नजर आये। कार्यकर्ता केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने का मांग करते रहे।

पटना,26 मार्च। बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई समेत किसानों के मुद्दे पर बुलाए गए बिहार बंद और भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। आज राजद का बिहार बंद का ऐलान था तो वामपंथी दलों समेत अन्य दलों ने किसानों के मुद्दे पर भारत बंद का ऐलान किया था। सुबह से ही पटना समेत पुरे राज्य में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विपक्ष का कोई बड़ा नेता इस बंद के समर्थन में सड़क पर नहीं उतरा। जिसके कारण बंद को पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिल सकी। यहां बता दें कि जन अधिकार पार्टी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है और नए कृषि कानूनों की वापस लेने की मांग को लेकर सड़को पर उतरी थी। 

वहीं, बिहार बिधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार, महिला विधायको के साथ दुर्व्यवहार और मामले को लेकर राजद सहित पूरा महागठबंधन के नेता सम्पूर्ण बिहार बन्द कराने में जुटे रहे। राजद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर झंडा लिए उतर गए थे, जिससे गाड़ियों का आवागमन राज्य भर में प्रभावित हो गया था। बंद को देखते हुए अन्य दिनों की तुलना में सडक पर गाडियों का आवागमन कम रहा और ज्यादातर लोगों ने बंद को देखते हुए घर में रहना बेहतर समझा। 

वहीं, बंद के समर्थन में सडक पर उतरे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। राजद नेताओं द्वारा टमटम की सवारी कर पेट्रोल डीजल की बढे हुए दाम का विरोध जताया गया, वहीं कई बच्चे भी राजद नेताओं संग नारेबाजी करते नजर आए। पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा का काफिला भी फंस गया था। 

हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह मंत्री की गाडी को आगे जाने के लिए रास्ता बनाया और फिर मंत्री का काफिला आगे निकल गया। राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा सड़क पर आगजनी भी की गई। राजद कार्यकर्ता कहीं बीच सडक पर सो गए तो कहीं बैल गाडी लेकर सड़क पर निकल गए। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा में नीतीश सरकार के इशारे पर जिस प्रकार से राजद विधायकों के साथ मारपीट की गई वह बहुत ही शर्मनाक है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बडे भाई तेज प्रताप यादव अपने चाचा के अंतिम संस्कार में भाग लेने में व्यस्त रहे, जिसके कारण वे लोग बंद के समर्थन में सडकों पर नजर नही आये। इस कारण राजद का कोई भी बडा नेता सडक पर उतरना मुनासिब नही समझा।

टॅग्स :भारत बंदबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष