लाइव न्यूज़ :

भारत बंदः बिहार में मिला-जुला असर, राजद कार्यकर्ताओं के हुड़दंग से लोग परेशान, कांग्रेस का समर्थन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2021 18:33 IST

झारखंड के कई इलाकों में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर बंद समर्थकों ने सड़क एवं राजमार्ग को बाधित किया जिससे वाहनों का जाम लग गया.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 15 जिलों में आंदोलनकारियों ने यातायात को बाधित किया.जमकर नारेबाजी कर किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की.पटना के महात्‍मा गांधी ब्रिज को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया.

पटनाः केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज बुलाए भारत बंद का बिहार में मिला-जुला असर देखने को मिला. इस दौरान सड़कों का वाहनों का परिचालन भी नहीं के बराबर हुआ. बंद को देखते हुए कई स्कूल बंद थे.

 

 

प्रदेश में वामपंथी दलों के साथ-साथ महागठबंधन की पार्टियां राजद और कांग्रेस ने भी इस बंद को समर्थन दिया था. आज सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए थे. आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे थे. राजधानी पटना समेत बिहार के 15 जिलों में आंदोलनकारियों ने यातायात को बाधित किया.

कटिहार, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, सहरसा, बेगूसराय, बेतिया, समस्तीपुर, भोजपुर, नालंदा, सीवान, बक्सर, जहानाबाद, अरवल और वैशाली में महागठबंधन के कार्यकर्ता सडक पर उतर आए. सडकों पर टायर जलाकर आगजनी की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की.

इस बीच पटना के महात्‍मा गांधी ब्रिज को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया. जबकि दरभंगा में बंद समर्थकों ने बिहार संपर्क क्रांति रोक दी. हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी की. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग किया. वहीं, गठबंधन में शामिल सभी दलों ने कहा है कि महागठबंधन मजबूती के साथ अन्नदाताओं के साथ है.

बंद समर्थकों का कहना है कि भारत सरकार कृषि कानून को जब तक वापस नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, इस दौरान राजद विधायक भाई विरेन्द्र ने कहा कि उनकी पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है क्योंकि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है. उधर बंद के विरोध में जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद पर निशाना साधा है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए राजद को लेकर कहा कि कहा कि बंद के नाम पर हुड़दंग! वाह राजद फार इंडिया! कहीं टायर जला रहे, तो कहीं ट्रेन रोक रहे! मारपीट, लोगों को डराना-धमकाना. मतलब कभी नहीं सुधरेंगे जंगलराज के बचे-खुचे लठैत!.'

वहीं नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा है, 'राजनीतिक बहरुपिया तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपना रंग दिखाया. तथाकथित आंदोलन के दिन व आज भी फरार है. जहां बीज उत्पादन होता था, उसे बंद कर चरवाहा विद्यालय खोलने का ढोंग रचाया. घड़ियाली आंसू बहाकर तथाकथित आंदोलन के लिए राजनीतिक पैरोल पर पार्टी के नेताओं को तथाकथित आंदोलन के लिए बहाल किया.

टॅग्स :भारत बंदकिसान आंदोलनतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीपटनाबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?