लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आज भारत बंद, दिल्ली के बॉर्डर पर भारी सुरक्षा, जानें 10 बड़े अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2021 07:59 IST

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले नौ माह से आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में 27 सितंबर को 'भारत बंद' का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, सपा और बसपा सहित कई विपक्षी पार्टियों ने किसानों के 'भारत बंद' के आह्वान को समर्थन दिया है। चालीस से अधिक किसान संगठनों के निकाय एसकेएम ने बंद के दौरान शांति की अपील की है।दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर सहित दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर प्रदर्शनकारी डटे, यूपी से दिल्ली की ओर ट्रैफिक मूवमेंट प्रभावितय़

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए 'भारत बंद' की शुरुआत हो चुकी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बंद के दौरान किसानों से पूर्ण शांति की अपील की है। वहीं कई विपक्षी पार्टियों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। जानें भारत बंद के बारे में 10 बड़ी बातें

1. एसकेएम इस भारत बंद का नेतृत्व कर रहा है। ये बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बुलाया गया है। एसकेएम ने कहा है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों के कई हिस्सों पर आवाजाही की अनुमति इस बंद के दौरान नहीं देंगे। सोमवार सुबह गाजीपुर धरना स्थल के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया गया, जिससे उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर आने वाला यातायात प्रभावित हुआ है।

2. एसकेएम ने कहा है कि देश भर में सरकारी और निजी कार्यालय, शैक्षणिक और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

3. हरियाणा पुलिस ने भी लोगों से ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘रिपोर्टों के अनुसार आंदोलनकारी समूह विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर 'धरने' पर बैठ सकते हैं और उन्हें कुछ समय के लिए अवरुद्ध कर सकते हैं। राज्य में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर कई घंटों तक यातायात बाधित हो सकता है।’

4. पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों के विरोध का समर्थन करने को कहा है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए 'भारत बंद' को समर्थन देने का ऐलान किया है। 

5. भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी अहम स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

6. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाए गए 'भारत बंद' के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से गाजीपुर बॉर्डर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक मूवमेंट को रोक दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

7. भारत बंद के मद्देनजर किसानों ने पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर को शाम 4 बजे तक के लिए ब्लॉक किया। किसानों ने गाजीपुर बॉर्ड पर NH-9 और NH-24 को भी जाम किया है।

8. 'भारत बंद' के मद्देनजर बिहार के पटना में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान RJD के कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पर जाम लगाया और आगजनी भी की है। 

9. बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार तीन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है। दोनों पक्षों के बीच 10 दौर से अधिक की बातचीत गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है। 

10. अंबाला के शंभू टोल प्लाजा के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों ने बंद किया है। कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन हो रहे हैं। शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।

टॅग्स :भारत बंदकिसान आंदोलनFarmer Agitation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारतBharat Bandh Today: ट्रेड यूनियनों ने किया देशभर में हड़ताल का ऐलान, जानें आज क्या खुला और क्या बंद रहेगा?

कारोबारBharat Bandh tomorrow: 12 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? पूरी जानकारी यहाँ देखें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी