लाइव न्यूज़ :

एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत, सिद्धू ने कुछ इस अंदाज में पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को दी बधाई

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 16:13 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने 'पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग' के लिए मान की सराहना की और ट्वीट किया, "सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता है ...

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के नए सीएम भगवंत मान को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर बधाई दी हैनवजोत सिंह सिद्धू ट्वीट किया, पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक पराजय के बाद पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सोनिया गांधी के कहने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच पंजाब में 16 मार्च को राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेनेवाले आप नेता भगवंत मान को सिद्धू ने बधाई दी है। उन्होंने सीमावर्ती राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर भगवंत मान का स्वागत किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने 'पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग' के लिए मान की सराहना की और ट्वीट किया: "सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता है ... भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की ... आशा है कि वह इस अवसर पर  उठेगा, पंजाब को जन-समर्थक नीतियों के साथ पुनरुद्धार पथ पर वापस ले आएंगे।"

गौरतलब है कि AAP ने कांग्रेस पर प्रचंड जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार ने ही सिद्धू को अमृतसर (पूर्व) हराया। यही नहीं आप उम्मीदवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी दो सीटों पर मात दी है।

मान ने बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में एक भव्य समारोह में शपथ ली। 48 वर्षीय ने संगरूर जिले के धुरी से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को हराया; वह यहां से लोकसभा सांसद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने मान को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पंजाब में समृद्धि लौटेगी।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मानपंजाबकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप