लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान शपथः पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर, बच्चे अमेरिका से भारत आए, समारोह में लेंगे हिस्सा, कहा- वह हमेशा प्रार्थनाओं में रहे

By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2022 10:51 IST

भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर साल 2015 में अलग हो गए थे। इसके बाद दंपति के बच्चे, सीरत कौर मान (21) और दिलशान मान (17) अपनी मां के साथ अमेरिका चले गए, जबकि मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखा। 

Open in App
ठळक मुद्दे भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर साल 2015 में अलग हो गए थे।इंद्रप्रीत कौर तलाक के बाद बच्चों के साथ अमेरिका चली गई थीं भगवंत मान भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में सुबह 11.30 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

शहीद भगत सिंह नगर (पंजाब): आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब चेहरे भगवंत मान भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में सुबह 11.30 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मान के शपथ में सिर्फ आप के नेता ही मौजूद रहेंगे।भगवंत मान की पूर्व पत्नी और उनके बच्चे भी समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका से भारत आ चुके हैं।

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के दोनों बच्चे सीरत कौर मान (21) और दिलशान मान (17) बुधवार को खटकर कलां में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मान की पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वे समारोह में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं।

गौरतलब है कि भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर साल 2015 में अलग हो गए थे। इसके बाद दंपति के बच्चे, सीरत कौर मान (21) और दिलशान मान (17) अपनी मां के साथ अमेरिका चले गए, जबकि मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखा। 

साल 2014 में, इंद्रप्रीत उस वर्ष लोकसभा चुनावों के लिए मान के अभियान की रीढ़ थीं और संगरूर के गांवों में उनके लिए प्रचार करती थीं, जहां से मान 2014 में पहली बार आप सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2015 में युगल ने अलग होने का फैसला कर लिया।

पंजाब विधानसभा चुनावों में मान और आप की भारी जीत के बाद अपनी पहली टिप्पणी में, इंद्रप्रीत कौर ने यूएस से इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि ''हमारे दोनों बच्चे भारत पहुंच गए हैं और वे खटकर कलां में भगवंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे अभिभूत और बहुत उत्साहित हैं।'' इंद्रप्रीत ने कहा कि भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर उनकी प्रतिक्रिया "बहुत सकारात्मक" थी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनकी प्रार्थना में थे और आगे भी रहेंगे।

राष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े नेता को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है

बता दें निवर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की शपथ समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह एक विशेष कार्यक्रम होने के लिए निर्धारित है। आप सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल के अलावा, कोई अन्य मुख्यमंत्री मौजूद नहीं होगा।साथ ही, किसी भी केंद्रीय मंत्री या राष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े नेता को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। सिर्फ आप के नेता ही मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के कई कलाकारों के अलावा परिवार के सदस्यों और मनोनीत मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। खटकर कलां में लाखों लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। समारोह ओ एन 100 एकड़ भूमि में रखा गया है।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण