लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: मृतक शुभकरन सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये और बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 23, 2024 10:38 IST

Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार शुभकरण सिंह के परिवार को देगी आर्थिक मददभगवंत मान ने कहा मृतक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी मृतक की बहन को पंजाब सरकार में मिलेगी सरकारी नौकरी

Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि शुभकरण सिंह की मौत कैसे हुई अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने भी अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन किसानों का कहना है कि पुलिस की झड़प में शुभकरण सिंह की मौत हुई। पंजाब हरियाणा बॉर्ड पर बीते 10 दिनों से एमएसपी की मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान शुभकरण सिंह की मौत को लेकर काफी क्रोधित हैं।

मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जहां मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ मान ने यह भी कहा है कि किसान के शव का पोस्टमार्टम के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस का जो भी अधिकारी किसान की मौत का जिम्मेदार होगा। उसे सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शभुकरण सिंह के परिवार में उनके पिता एक छोटी बहन है। एक बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में पिता मानसिक रोगी हैं। जिनके इलाज के साथ 0छोटी बहन की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी शुभकरण सिंह पर थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस दिन पुलिस झड़प में उसकी मौत हुई। उस दिन उसने अपने हाथों से अन्य किसानों के लिए सुबह का नाश्ता बनाया था।

इस घटना के बाद किसानों ने भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि अब शुभकरण सिंह के साथ खाना कभी नहीं खा सकेंगे। फिलहाल, शंभु बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबPunjab Cabinetआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप