लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाने वाले ‘बकवास बहादुरों’ से सावधान रहना होगा: नकवी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और ऐसे समय में ‘बकवास बहादुरों’ से सावधान रहने की जरूरत है।

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के अपने दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

नकवी ने रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा की एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (चमरौवा, रामपुर) में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ राजनीतिक दल "राष्ट्रीय आपदा" में भी, "राजनैतिक अवसर" की तलाश कर रहे हैं। ये लोग "संकट के समाधान का हिस्सा" बनने के बजाय "सियासी व्यवधान का किस्सा" गढ़ने में लगे हुए हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे ‘बकवास बहादुरों’ से सावधान रहने की जरूरत है।

नकवी ने कोरोना के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘औसतन 20 लाख से ज्यादा लोगों की प्रतिदिन कोरोना की जांच हो रही है।आज दो "मेड इन इंडिया" टीके उपलब्ध हैं। अभी तक 22 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो