लाइव न्यूज़ :

पटना में बेउर जेल प्रशासन ने लगाया पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जेल ब्रेक करने की रणनीति बनाने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2023 17:29 IST

जेल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने जेल पर कब्जा करके कुख्यात अपराधियों को भगाने की तैयारी कर ली थी। इसके लिए ही जेल के वार्डन से बैरक की चाभी छीन ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजेल प्रशासन ने इस मामले में अनंत सिंह समेत 31 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराईआरोप है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने जेल पर कब्जा करके कुख्यात अपराधियों को भगाने की तैयारी कर ली थीइसके लिए ही जेल के वार्डन से बैरक की चाभी छीन ली गई थी

पटना: बिहार के बाहुबली नेता व पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जेल प्रशासन ने जेल ब्रेक की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पटना के बेऊर जेल प्रशासन ने इस मामले में अनंत सिंह समेत 31 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने जेल पर कब्जा करके कुख्यात अपराधियों को भगाने की तैयारी कर ली थी। इसके लिए ही जेल के वार्डन से बैरक की चाभी छीन ली गई थी। 

पटना के बेऊर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जेल के कर्मियों पर दबाव बनाने और बंदियों को भगाने के इरादे से अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने हमला किया। उन लोगों ने जेल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की थी। 

बेऊर जेल प्रशासन ने अपने आरोप लगाया है कि 16 जुलाई की सुबह जेल खुलते ही अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने डिवीजन खंड में तैनात वार्डन पाल अनिरुद्ध कुमार बैठा के साथ मारपीट की। वहां बीच-बचाव करने पहुंचे सहायक अधीक्षक भूटेश कुमार को भी जमकर पीटा गया। उसके बाद जेल के सिंगल सेल में अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने पहुंचकर वहां मौजूद कक्षपाल संजीव कुमार साह और गौतम कुमार की पिटाई कर दी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान सेल की चाभी छीन ली गई और बंदियों को बाहर निकाल दिया गया। जेल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने जेल में जमकर उत्पात मचाया और सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। 

बता दें कि रविवार को बेऊर जेल में जमकर उत्पात हुआ था। बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके वार्ड के साथ साथ बैरक को रात भर खुला छोड़ दिया गया था। अनंत सिंह ने कहा है कि जेल प्रशासन वहां बंद कुछ अपराधियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कराना चाह रहा था।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर