लाइव न्यूज़ :

'बेटी हो तो आपके जैसी, गर्व है आप पर', रोहिणी द्वारा पिता लालू को किडनी देने पर गिरिराज सिंह ने किया ट्वीट, बिस्तर पर लेटी रोहिणी की शेयर की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2022 10:32 IST

सर्जरी से पहले की अपनी और अपने पिता की तस्वीरों के साथ आचार्य ने अस्पताल से ट्वीट कर कहा था, 'रॉक एंड रोल के लिए तैयार। विश मी गुड लक'। 

Open in App
ठळक मुद्दे40 वर्षीय रोहिणी आचार्य की पिता को गुर्दा दान करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा हो रही है। गुर्दा प्रतिरोपण का सफल ऑपरेशन कराने के बाद लालू प्रसाद होश में आ गए हैं।तेजस्वी यादव ने यादव ने लालू प्रसाद को ऑपरेशन थियेटर से बाहर लाए जाने की एक छोटी वीडियो क्लिप भी साझा की। 

पटनाः सिंगापुर में सोमवार को गुर्दा प्रतिरोपण का सफल ऑपरेशन कराने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद होश में आ गए हैं और उन्होंने प्रार्थनाओं के लिए अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। 

लालू प्रसाद की 40 साल की बेटी रोहिणी आचार्य को अपने 70 वर्षीय पिता को गुर्दा दान करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा मिल रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर सिंगापुर के अस्पताल में बिस्तर पर लेटी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर शेयर की और उनकी प्रशंसा की है। गिरिराज सिंह ने लिखा, बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए। 

सर्जरी से पहले की अपनी और अपने पिता की तस्वीरों के साथ आचार्य ने अस्पताल से ट्वीट कर कहा था, 'रॉक एंड रोल के लिए तैयार। विश मी गुड लक'। 

राजद प्रमुख के अपने गृह राज्य बिहार में असंख्य समर्थक उनके लिए उस समय तक प्रार्थना करते दिखे जब तक कि उपमुख्यमंत्री और प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर उनके सफल ऑपरेशन की जानकारी नहीं दे दी। राजद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो को ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में भेजे जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'पापा का गुर्दा प्रतिरोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में भेजा गया'। 

अपनी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य के बारे में तेजस्वी ने कहा, 'डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं।' ऑपरेशन के वक्त तेजस्वी अपने पिता के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मां राबड़ी देवी तथा सबसे बड़ी बहन मीसा भारती के साथ मौजूद रहे। तेजस्वी ने कहा, 'आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद'। यादव ने लालू प्रसाद को ऑपरेशन थियेटर से बाहर लाए जाने की एक छोटी वीडियो क्लिप भी साझा की। 

चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे प्रसाद को अदालत ने चिकित्सा आधार पर जमानत दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे राजनीतिक सहयोगियों ने प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किए। मीसा भारती ने ट्वीट किया, 'यह हमारे लिए बड़ी राहत का क्षण था जब हमें आईसीयू में पापा से मिलने का मौका मिला। वह दुआओं और प्रार्थना के लिए अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।' 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील