लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कांग्रेस सांसद और डीके शिवकुमार के भाई ने दक्षिण के लिए अलग देश की मांग की, कहा- 'केंद्र हमारा पैसा उत्तर भारत को दे रहा है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2024 16:46 IST

कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा, "अगर अनुदान में भेदभाव सही नहीं है तो अलग राष्ट्र दीजिए। अगर अनुदान में भेदभाव इसी तरह जारी रहा तो यह अपरिहार्य है कि दक्षिण भारतीयों को अलग राष्ट्र के लिए आवाज उठानी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देडी के सुरेश ने केंद्र पर सारा फंड दक्षिण से उत्तरी राज्यों को देने का लगाया आरोपकांग्रेस सांसद ने कहा, अगर अनुदान में भेदभाव सही नहीं है तो अलग राष्ट्र दीजिएबजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनावी बजट है और इसमें कुछ भी नया नहीं है

बेंगलुरु: बेंगलुरु ग्रामीण कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने केंद्र पर तीखा हमला करते हुए दावा किया है कि केंद्र सारा फंड दक्षिण से उत्तर की ओर भेज रहा है। उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर केंद्र दक्षिण भारतीयों की समस्याओं को नजरअंदाज करता रहा तो जल्द ही वे दक्षिण भारतीयों के लिए एक अलग देश की मांग करेंगे। सुरेश उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई हैं, जो कर्नाटककांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

डीके सुरेश ने कहा, "अगर अनुदान में भेदभाव सही नहीं है तो अलग राष्ट्र दीजिए। अगर अनुदान में भेदभाव इसी तरह जारी रहा तो यह अपरिहार्य है कि दक्षिण भारतीयों को अलग राष्ट्र के लिए आवाज उठानी चाहिए। हमारे राज्य को अपना हिस्सा नहीं मिल रहा है। वे हमारा पैसा उत्तर भारत को दे रहे हैं। केंद्र सभी मामलों में राज्य के साथ अन्याय कर रहा है। हिंदी पक्ष हम पर दबाव डाल रहा है। राज्य को अनुदान के आवंटन में हमेशा अन्याय होता है।"

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश ने कहा कि यह चुनावी बजट है और इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा, “यह चुनावी बजट है। अंतरिम बजट में सिर्फ नाम बदले गए हैं। उन्होंने कुछ संस्कृत नाम पेश किए हैं और योजनाएं पेश की हैं।”

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक नेता की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने एक्स पर लिखा, "एक समय कांग्रेस सरदार पटेल जैसे नेताओं वाली पार्टी थी, जिन्होंने भारत को एक विविध लेकिन एकीकृत राष्ट्र में एकीकृत करने के लिए काम किया, आज राहुल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व डीके सुरेश जैसे लोग कर रहे हैं - जो जमानत पर बाहर हैं और भ्रष्टाचार के आरोपी कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं। उनका एजेंडा उत्तर-दक्षिण संघर्ष और तुष्टीकरण की राजनीति से लोगों को बांटना है।''

टॅग्स :DK Shivakumarबजटबजट 2024कर्नाटकबेंगलुरुBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत