लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Rain: बेंगलुरु में जानलेवा बारिश, पानी में करंट उतरने से बुजुर्ग और बच्चे की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 10:26 IST

Bengaluru Rain: इससे पहले सोमवार को बेंगलुरू के महादेवपुरा इलाके में बारिश से जुड़ी एक अन्य त्रासदी में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Open in App

Bengaluru Rain: बेंगलुरु में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनमोहन कामत (63) और दिनेश (12) के रूप में हुई है। मीको लेआउट पुलिस के अनुसार कामत बीटीएम सेकंड स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट में रहते थे और उन्होंने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

घटना की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब उन्होंने पंप को सॉकेट से जोड़ा तो शॉर्ट सर्किट हो गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।’’ पुलिस ने बताया कि इस बीच अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले एक नेपाली व्यक्ति के बेटे दिनेश की भी करंट लगने से मौत हो गई।

दिनेश घटना के समय कामत के पास खड़ा था। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट (यूडीआर) दर्ज की जाएगी।

शहर में मानसून के पहले की बारिश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक इमारत की दीवार गिर जाने से शशिकला (35) नामक महिला की मौत हो गई।

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?