लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः पीएम मोदी ने एचएएल हवाई अड्डे के बाहर 'जय विज्ञान जय अनुसंधान' का लगाया नारा, कहा- मैं खुद को रोक नहीं सका...

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2023 07:47 IST

प्रधानमंत्री ने बुधवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान जोहान्सबर्ग से चंद्रमा पर लैंडर विक्रम के ऐतिहासिक टचडाउन का सीधा प्रसारण देखा था।

Open in App
ठळक मुद्देहवाई अड्डे के बाहर पीएम मोदी ने कहा, मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि मैं देश में नहीं था।प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे के बाहर एकत्र लोगों का अभिवादन भी किया।

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु पहुंचने के बाद एचएएल हवाई अड्डे के बाहर "जय विज्ञान जय अनुसंधान" का नारा लगाया। हवाई अड्डे के बाहर पीएम मोदी ने कहा, मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि मैं देश में नहीं था, लेकिन मैंने भारत दौरे के तुरंत बाद सबसे पहले बेंगलुरु जाने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया।

इस बीच, प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे के बाहर एकत्र लोगों का अभिवादन भी किया। पीएम मोदी शनिवार को इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान जोहान्सबर्ग से चंद्रमा पर लैंडर विक्रम के ऐतिहासिक टचडाउन का सीधा प्रसारण देखा। अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर, 'विक्रम', बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया, जिससे भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया।

पीएम ने 21 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के अपने चार दिवसीय औपचारिक दौरे की शुरुआत की थी। दक्षिण अफ्रीका में, पीएम मोदी ने देश के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। यह प्रधानमंत्री की दक्षिण अफ्रीका की तीसरी यात्रा थी और इस यात्रा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया।

ग्रीस यात्रा के दौरान पीएम ने ग्रीस के पीएम क्यारीकोस मित्सोटाकिस और राष्ट्रपति कतेरीना एन सकेलारोपोलू के साथ बैठकें कीं। ग्रीक राष्ट्रपति के साथ बैठक में, पीएम ने अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली, क्योंकि उन्हें ग्रीस के एथेंस में ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन सकेलारोपोलू ने ग्रीस की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ग्रैंड क्रॉस से उनका स्वागत किया।

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और भारत आने के उनके निमंत्रण का स्वागत किया।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइसरोबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप