लाइव न्यूज़ :

क्या बेंगलुरुवासी भी मेट्रो ट्रेनों के अंदर शराब की बोतलें ले जा सकेंगे? नम्मा मेट्रो 'दिल्ली मॉडल' का अध्ययन करेगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2023 20:16 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने संशोधित नियमों के तहत मेट्रो के अंदर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दे दी है। अब बीएमआरसीएल के एमडी अंजुम परवेज ने कहा है कि धिकारी दिल्ली मेट्रो मॉडल का अध्ययन करने के बाद संभावनाएं तलाशेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु मेट्रो में भी मिल सकती है शराब की बोतलें ले जाने की अनुमतिनम्मा मेट्रो 'दिल्ली मॉडल' का अध्ययन करेगीडीएमआरसी ने दो शराब की बोतलें ले जाने की अनुमति दी है

बेंगलुरु: क्या बेंगलुरुमेट्रो में यात्री शराब की बोतलें ले जा सकेंगे? हाल ही में दिल्ली मेट्रो द्वारा ट्रेन में दो शराब की बोतलें ले जाने की अनुमति दिए जाने के बाद कई यात्रियों ने यह सवाल उठाया। इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीएमआरसीएल के एमडी अंजुम परवेज ने कहा कि अधिकारी दिल्ली मेट्रो मॉडल का अध्ययन करने के बाद संभावनाएं तलाशेंगे। परवेज ने कहा, बीएमआरसीएल अधिकारी दिल्ली मेट्रो से जानकारी एकत्र करेंगे और जांच करेंगे कि क्या इसी तरह के प्रावधान अन्य मेट्रो में भी लागू हैं।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने संशोधित नियमों के तहत मेट्रो के अंदर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना अभी भी वर्जित है। डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा था कि अभी तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की किसी भी सेवा में शराब ले जाने पर प्रतिबंध था।

डीएमआरसी ने ये भी अपील की थी कि कि मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय शिष्टाचार बनाए रखें। एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अगर कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीएमआरसीएल के एमडी अंजुम परवेज ने कहा कि वर्तमान में, मेट्रो यात्रियों को शराब की बोतलें ले जाने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध का कारण कुछ लोगों द्वारा स्टेशन के अंदर घुसकर शराब पीने और उपद्रव मचाने की आशंका थी। उन्होंने आगे कहा,  "मैंने दिल्ली मेट्रो द्वारा कुछ सवारियों के साथ शराब की अनुमति देने के बारे में रिपोर्ट पढ़ी है। उन नियमों का अध्ययन करने की जरूरत है और यह भी देखने की जरूरत है कि अन्य मेट्रो रेल निगम क्या कर रहे हैं। फिलहाल, हम अपने मौजूदा नियम को बदलने पर टिप्पणी नहीं कर सकते।" 

टॅग्स :बेंगलुरुदिल्ली मेट्रोमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर