लाइव न्यूज़ :

मंदिर में ‘प्रसाद’ खाने से पॉंच लोगों की मौत, 80 लोगों की हालात गंभीर

By भाषा | Updated: December 14, 2018 20:34 IST

घटना के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस और जिला के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

Open in App

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के सुलिवादी गांव में शुक्रवार को एक मंदिर में प्रसाद खाने से दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 80 लोग बीमार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।पुलिस ने कहा कि 12 अन्य लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिये मैसूरु भेजा गया है। मृतकों की पहचान गोपीयम्मा (55), पप्पन्ना (50), शांता (20), अनीता (14) और अनिल (12) के रूप में हुई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रसाद ने कहा कि इस बात का संदेह है कि प्रसाद के साथ जहर मिल गया हो, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।उन्होंने पत्रकारों को बताया, "हमने प्रसाद के नमूने इकट्ठे कर जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिये हैं।’’ पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रसाद बांटा गया था। पुलिस ने कहा कि प्रसाद खाने के बाद लोगों को उल्टी होने के साथ पेट में दर्द होने लगा।घटना के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस और जिला के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने अधिकारियों को पीड़ितों के इलाज के लिये सभी इंतजाम करने को कहा है।कुछ पीड़ितों का कहना है कि प्रसाद में मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर