लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, बिजली के खंभे से टकराई ऑडी कार, विधायक के बेटे-बहू समेत 7 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2021 11:41 IST

बेंगलुरु में ये सड़क हादसा सोमवार देर रात हुआ। रिपोर्ट के अनुसार 7 लोग रात में ऑडी कार से घूमने निकले थे। इसी दौरान कार सड़क के किनारे खंभे से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू की बेंगलुरु में कार हादसे में मौत।विधायक के बेटे और बहू कुछ दोस्तों के साथ एक ऑडी कार में घूमने निकले थे, तभी हादसा हुआ।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस के मुताबिक संभवत: ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया था।

बेंगलुरु: बेंगलुरु में सोमवार देर रात को हुए एक कार हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तमिलनाडु के एक विधायक के बेटे और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी ऑडी कार में सवार थे और ये तेज गति में थी। इसी दौरान ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे एक स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई।

मिली जानकारी के अनुसार कार पर वीवीआईपी नंबर दर्ज था और किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार तेज गति से खंभे से टकराती नजर आती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार हादस में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक शख्स की मौत अस्पताल में हुई।

डीएमके के विधायक वाई प्रकाश के बेटे करुणा सागर और उनकी पत्नी बिंदु उस ग्रुप में शामिल थे जो रात में शहर में घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि सभी की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा अंदर तक सिमट गया।

वाई प्रकाश तमिलनाडु के होसुर से विधायक हैं। फिलहाल मामला आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या गाड़ी चलाने वाला शख्स नशे में था।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए