लाइव न्यूज़ :

बंगाल के शिक्षा, पर्यटन विभागों ने स्कॉच पुरस्कार में जीता स्वर्ण

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:45 IST

Open in App

कोलकाता, 14 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार के स्कूल और उच्च शिक्षा तथा पर्यटन विभागों ने स्कॉच पुरस्कार में स्वर्ण हासिल किया है। उन्होंने अधिकारियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी।

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने भी उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की और शिक्षकों, अधिकारियों तथा छात्रों सहित इस क्षेत्र के सभी लोगों को यह सुनिश्चित करने के वास्ते उनके प्रयासों और सेवाओं के लिए बधाई दी कि कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षण गतिविधियां बाधित न हों।

बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, "बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग- दोनों ने प्रतिष्ठित स्कॉच स्वर्ण पुरस्कार जीता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई।"

स्कॉच पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक समावेश के सर्वोत्तम प्रयासों के लिए दिया जाता है।

बनर्जी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कहा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन विभाग को कोविड-19 के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच स्वर्ण पुरस्कार मिला है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सभी अधिकारियों और सदस्यों को बधाई। आइए हम उच्च लक्ष्य पर ध्यान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए