लाइव न्यूज़ :

बांग्ला कवि शंख घोष का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:59 IST

Open in App

कोलकाता, 21 अप्रैल पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बंगाली कवि शंख घोष का बुधवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से बताया गया कि कोविड-19 पीड़ित पाए जाने की वजह से वह अपने घर पर ही पृथक-वास में थे।

घोष 89 वर्ष के थे और वह 14 अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे।

परिवार ने कहा कि चिकित्सकों के परामर्श के बाद वह घर पर पृथक-वास में थे।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात अचानक उनकी स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन दी गयी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया।

घोष कई रोगों से पीड़ित थे। कुछ महीने पहले ही स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घोष को रवींद्र नाथ टैगोर की साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला रचनाकार माना जाता है। वह ‘आदिम लता - गुलमोमय’ और ‘मूर्ख बारो समझिक नै’ जैसी रचनाओं के लिए जाने जाते हैं।

विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखने वाले घोष को 2011 में पूद्म भूषण से सम्मानित किया गया और 2016 में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया।

अपनी पुस्तक ‘बाबरेर प्रार्थना’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्ला तथा भारतीय साहित्य के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बांग्ला और भारतीय साहित्य में योगदान के लिए शंख घोष को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कृतियों को खूब पढ़ा जाता था और उनकी सराहना भी की जाती थी। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि घोष के निधन से वो काफी दुखी हैं और उनके साथ उनके बेहद आत्मीय संबंध थे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि घोष के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ।

उन्होंने ट्वीट किया, “उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी उल्लेखनीय कविताओं के लिये हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”

माकपा विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि घोष के निधन से बंगाल ने अपनी आत्मा खो दी है।

घोष का जन्म छह फरवरी 1932 को चंद्रपुर में हुआ था जो अब बांग्लादेश में है।

उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली में स्नातक और कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि ली।

उनकी रचनाओं का अंग्रेजी और हिंदी समेत अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ है।

घोष के परिवार में उनकी बेटियां सेमांति और श्राबंति तथा पत्नी प्रतिमा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए