लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रबंधन पर बंगाल ने 4,000 करोड़ रु खर्च किये, केन्द्र से कुछ नहीं मिला : राज्य सरकार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:22 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि ममता बनर्जी प्रशासन ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 प्रबंधन पर अभी तक 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और महामारी से निपटने के लिए उसे अभी तक भाजपा-नीत केन्द्र की राजग सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है।

राज्य महिला और बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री शशि पंजा ने कहा कि शुरू से अंत तक महामारी से जुड़ा प्रत्येक इंतजाम राज्य सरकार ने स्वयं किया है।

तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में मंत्री ने कहा, ‘‘केन्द्र से कोई सहायता नहीं मिली है, ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोविड-19 प्रबंधन पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जून से पहले उसने 1,200 करोड़ रुपये और उसके बाद 2,800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।’’

पंजा ने कहा कि राज्य को दो आपदाओं कोविड-19 और चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ का सामना करना पड़ा और उसे करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों पर 6,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।’’

मंत्री ने आरोप लगाया कि केन्द्र ने राज्य को कोई राहत नहीं दी है।

उन्होंने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को अभी तक बकाया 50,000 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं। इनमें से 36,000 करोड़ रुपये केन्द्र-राज्य की संयुक्त वित्त पोषण वाली योजनाओं के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?