लाइव न्यूज़ :

बंगाल कोयला मामला: सीबीआई के अधिकार को चुनौती देने वाली याचिका पर न्यायालय ने मांगा जवाब

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई के लिये उच्चतम न्यायालय सोमवार को तैयार हो गया। इस याचिका में सीबीआई को पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार की अनुमति के बिना कथित तौर पर कोयले के अवैध खनन और ढुलाई की जांच की अनुमति देने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।

शीर्ष अदालत ने सूखे ईंधन की खरीद और बिक्री में शामिल कंपनी के निदेशक अनूप माझी को संरक्षण देने से भी इनकार कर दिया। माजी पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में कथित तौर पर कोयले के अवैध कारोबार के मामले में भी आरोपी है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने याचिका पर केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी कर एक मार्च तक जबाव मांगा है। याचिका में दावा किया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में आम सहमति वापस लिये जाने के बाद केंद्रीय एजेंसी के पास मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का न्यायाधिकार नहीं है।

सुनवाई के दौरान माझी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि उच्च न्यायालय की खंडपीठ के समक्ष सीबीआई की याचिका विचार योग्य नहीं है और इसलिये 12 फरवरी को पारित आदेश बिना न्यायाधिकार के है।

उन्होंने कहा कि तीन फरवरी का एकल न्यायाधीश की पीठ का आदेश अपील योग्य नहीं है क्योंकि यह आपराधिक न्यायाधिकार के तहत पारित है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने 12 फरवरी को एकल न्यायाधीश की पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जो कथित तौर पर कोयले के अवैध खनन और परिवहन की सीबीआई जांच के दायरे को पश्चिम बंगाल में सिर्फ “रेलवे के इलाकों” तक सीमित करता था। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने माझी की किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान करने की याचिका को भी खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए